फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: अगर ट्रेन में बिना टिकट कर रहे हैं सफर, तो पकड़े जाने पर कितने रुपये का लगता है जुर्माना?

Fri, 24 Jan 2025 07:13 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways: भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। कई बार लोग बिना टिकट ही ट्रेन में सफर करते हैं, जो कि गलत है। ऐसी स्थिति में पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
Indian Railways: देश में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों को किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें भारत के विभिन्न भागों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करती हैं। ऐसे में देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है।

इसके अलावा देश के विकास को रफ्तार देने में भी भारतीय रेलवे एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा यह लाखों लोगों के रोजगार का भी मुख्य साधन है। हालांकि, भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए आपके पास टिकट का होना जरूरी है। कई बार लोग बिना टिकट ही ट्रेन में सफर करते हैं, जो कि गलत है। ऐसी स्थिति में पकड़े जाने पर आपसे जुर्माना वसूला जा सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
ऐसे में अक्सर कई लोगों का यह सवाल रहता है कि ट्रेनों में अगर कोई बिना ट्रेन टिकट सफर कर रहा है, तो पकड़े जाने की स्थिति में उससे कितना जुर्माना वसूला जाता है? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर आप ट्रेन में बिना टिकट सफर करते हुए पकड़े जाते हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको न्यूनतम 250 रुपये का जुर्माना देना होगा। इसके अलावा ट्रेन जिस स्टेशन से चलना शुरू हुई थी और आप जहां पकड़े जाते हैं वहां तक का किराया भी आपसे लिया जाएगा। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
अगर आपसे टीटीई जुर्माने से ज्यादा पैसों की मांग करता है या आपसे बदतमीजी करता है तो आपको ऐसी स्थिति में घबराना नहीं है। आप संबंधित टीटीई की शिकायत कर सकते हैं। 

PM Vishwakarma: पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ लेने के लिए किन-किन दस्तावेजों की होती है जरूरत? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
इस कारण आपको ट्रेन में सफर करते समय टिकट जरूर लेकर सफर करना चाहिए। ऐसा करने से आप पेनाल्टी से बच सकते हैं। इससे आप भारतीय रेलवे व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में भी मदद कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें