फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: बनवाने जा रहे हैं आयुष्मान कार्ड तो जरूर साथ ले जाएं ये दस्तावेज, वरना अटक सकता है काम

Fri, 24 Jan 2025 07:00 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर ये कार्ड बनवा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे कि इसके लिए आपके पास कुछ दस्तावेज होने जरूरी हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Documents List: अगर आप देखेंगे तो सरकार कई तरह की योजनाएं मौजूदा समय में चला रही है जिनके जरिए एक बड़े तबके को लाभ दिया जा रहा है। आप चाहे शहरी इलाकों में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं, लेकिन अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ ले सकते हैं। इसी क्रम में एक योजना है जो स्वास्थ्य योजना है और इस योजना का नाम आयुष्मान भारत योजना है।

इस योजना को भारत सरकार चलाती है जिसके अंतर्गत पात्र लोगों के पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड के जरिए कार्ड धारक सूचीबद्ध अस्पताल में अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कौन है इस योजना के लिए पात्र?
  • जो लोग दिव्यांग हैं या जिनके  परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूर हैं, वे लोग भी योजना के लिए पात्र हैं
  • अगर आप आदिवासी हैं या फिर निराश्रित हैं
  • अगर आवेदनकर्ता गांव में रहता है
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?

स्टेप 1
  • अगर आप भी पात्रता सूची के मुताबिक, आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन कर सकते हैं
  • इसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
  • यहां जाकर संबंधित अधिकारी से मिलें जो आपकी पात्रता चेक करते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • फिर अधिकारी द्वारा आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
  • इसके बाद जब सबकुछ सही पाया जाता है तो आपका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाता है
  • इस कारड् को आप थोड़ी देर बाद डाउनलोड कर सकते हैं
  • इस आयुष्मान कार्ड से कार्ड धारक हर साल 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? - फोटो : Adobe Stock
ये दस्तावेज चाहिए होते हैं:-

अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपको इस दौरान कुछ दस्तावेज चाहिए। इसमें आप नीचे दी गई सूची देख सकते हैं:-
 
  • आपको आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • एक मोबाइल नंबर चाहिए होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें