भारतीय रेलवे को देश की जीवनरेखा कहा जाता है। इसमें हर दिन करोड़ों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा और उनके सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान कई बार यात्रियों की तबियत अचानक खराब हो जाती है। कई बार कुछ यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान सीने में दर्द, चक्कर आना, ब्लड प्रेशर की समस्या, गर्भवती महिलाओं की परेशानी या बच्चों की तबियत खराब होना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
ट्रेन में सफर करते समय अगर इस तरह की परेशान होती है तो घबराने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष मेडिकल इमरजेंसी सुविधा प्रदान करता है।