Indian Railways Chain Pulling Rules: भारतीय रेलवे का एक बड़ा नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा भी कहा जाता है। भारतीय ट्रेनें देश के प्रमुख स्थानों को एक दूसरे से कनेक्ट करने का काम करती हैं। भारतीय ट्रेनें यात्रा का किफायती और सुविधाजनक साधन भी हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों के सफर को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ यात्री चलती ट्रेन में चेन की पुलिंग करके उसे रोक देते हैं। बिना किसी ठोस वजह के चलती ट्रेन में चेन की पुलिंग करना कानूनन गलत है। ऐसा करने पर आपको सजा हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसको लेकर भारतीय रेलवे ने क्या नियम बना रखे हैं।