Ayushman Card Disease List: आप अगर किसी सरकारी योजना के लिए पात्र होते हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है तो उस योजना की पात्रता सूची भी तय की जाती है। उदाहरण के लिए जैसे, अगर आप आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। वहीं, जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं।
दरअसल जो लोग पात्र होते हैं उनका इस आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। फिर इस आयुष्मान कार्ड के जरिए ही कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के बाद इस कार्ड से किन-किन बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड से सभी बीमारियों का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...