हम में से अधिकतर लोग ट्रेन में आवाजाही के लिए सफर करते हैं। ट्रेन में सफर करना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। वहीं सफर के दौरान कई यात्री ऐसे भी होते हैं, जो गैर कानूनी और आराजक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। कभी कोई यात्री ट्रेन में चेन पुलिंग करता है, तो कोई कोच में गंदगी फैलाने का काम करता है। इससे दूसरे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर भारतीय रेलवे काफी सख्त है। इस तरह की गैर कानूनी चीजों को अंजाम देने वाले यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे ने कई सख्त नियमों को बना रखा है। अगर आप भी यात्रा के दौरान ट्रेन रोकने के लिए चेन पुलिंग करते हैं, तो ये एक बड़ा अपराध है। दोषी पाए जाने की स्थिति में आपके ऊपर सख्त कार्रवाई हो सकती है। रेलवे नियमों के अंतर्गत बिना किसी कारण के ट्रेन की अलार्म चेन को खींचना कानूनी अपराध बताया गया है। ऐसा करने पर आपको भविष्य में गंभीर परिणामों को भुगतना पड़ सकता है।