Indian Railways Cancelled Trains: सफर पर जाने के लिए लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट का काफी इस्तेमाल करते हैं। जैसे, भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है और एक शहर से दूसरे शहरों तक में ट्रेनें चलाता है। वहीं, करोड़ों यात्री भी इन ट्रेनों से सफर करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। ट्रेन में खाने-पीने से लेकर आरामदायक सीट और एसी की सुविधा रहती है, लेकिन कई बार कुछ लोग ट्रेन रद्द होने की वजह से सफर नहीं कर पाते हैं।
अलग-अलग कारणों से भारतीय रेलवे को ट्रेनें कैंसिल करनी पड़ती है। इसी क्रम में इस बार मई में भी कुछ ट्रेनों को रेलवे द्वारा कैंसिल किया गया है। ऐसे में अगर आपने भी इस महीने कहीं यात्रा करने का प्लान किया है और ट्रेन टिकट बुक की है, तो ये जरूर चेक कर लें कि कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द हुई हैं। तो चलिए जानते हैं मई में कितनी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं...