Train Ticket Rule for Children: सफर लंबी दूरी का हो या फिर कम दूरी का, लेकिन लोग ऐसे वाहन से सफर करना पसंद करते हैं जो आरामदायक हो। जहां कई लोग प्लेन से यात्रा करना पसंद करते हैं, तो वहीं देश का एक बड़ा तबका भारतीय ट्रेन से यात्रा करता है। इसके कई कारण हैं, जिसमें संतुलित किराया, आरामदायक सीट, सोने की सुविधा, एसी, खानपान और शौचालय की व्यवस्था आदि शामिल हैं। बस आपको ट्रेन का टिकट बुक करना होता है और फिर आप यात्रा कर सकते हैं, लेकिन कई बार लोग इस उलझन में रहते हैं ट्रेन में कितनी उम्र तक के बच्चों का टिकट नहीं लगता है? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं, तो आप आगे इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कितनी उम्र तक के बच्चे भारतीय ट्रेन में मुफ्त में सफर कर सकते हैं...