PM Vishwakarma Yojana: कई ऐसी योजनाएं हैं जिनसे एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और लाभ ले रहे हैं। सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है, तो ये देखा जाता है कि इससे किस वर्ग को और कितनी बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिल सकेगा। इसके लिए पात्रता सूची बनाई जाती है, ताकि असल में जरूरतमंद लोगों को ही योजना का लाभ मिल सके। जैसे- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना को देखिए। इस योजना का लाभ 18 पारंपरिक व्यापारों और इनसे जुड़े लोगों को दिया जाता है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ने जा रहे हैं, तो कुछ दस्तावेजों के बारे में जरूर जान लें क्योंकि आवेदन के समय आपको ये चाहिए होते हैं। वहीं, अगर ये दस्तावेज आपके पास नहीं हुए तो आपका पंजीकरण रद्द तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...