Children Train Ticket: रोजाना एक बड़ी संख्या में चलने वाली भारतीय ट्रेनों से लोग अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं। कोई पढ़ाई के लिए, कोई काम के लिए, तो कोई घूमने के लिए ट्रेन से सफर करता है। दुनिया का चौथा बड़ा रेल नेटवर्क होने के कारण काफी बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन होता है।
बस आपको अगर ट्रेन से सफर करना है तो आपको ट्रेन टिकट बुक करवाना होता है, लेकिन कई बार लोगों के साथ उनके बच्चे होते हैं और लोग बच्चों के ट्रेन टिकट को लेकर कंफ्यूजन में रहते हैं कि किस उम्र के बच्चे का ट्रेन टिकट लेना है और किस बच्चे का नहीं। चलिए जानते हैं इस पर रेलवे का क्या नियम है...