Can Cooler Explode: भीषण गर्मी में कूलर एक किफायती और सुरक्षित विकल्प है। हाल ही में हुई एसी ब्लास्ट की घटनाओं ने लोगों को चिंतित कर दिया है, लेकिन आपको बता दें कि तकनीकी रूप से कूलर में एसी की तरह कंप्रेसर या हाई-प्रेशर कूलिंग गैस नहीं होती है। इस कारण कूलर में बड़े धमाके की संभावना बहुत कम होती है।
हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कूलर पूरी तरह सुरक्षित है। लापरवाही बरतने या पुराने उपकरणों के इस्तेमाल से मोटर में शॉर्ट सर्किट या बिजली का झटका लगने जैसी दुर्घटनाएं हो सकती हैं। उचित मेंटेनेंस और सुरक्षा मानकों का पालन करके ही कूलर को सुरक्षित रखा जा सकता है।