फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: जब ये ट्रेन चलती है तो VIP और VVIP रेलों को रोककर पहले इस ट्रेन को दिया जाता है पास

Wed, 12 Mar 2025 07:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको भारत की एक ऐसी ट्रेन के बारे में पता है, जिसको पास देने के लिए न केवल वंदे भारत, शताब्दी जैसी ट्रेनों को रोका जाता है बल्कि जब यह ट्रेन ट्रैक पर दौड़ती है तो उस समय वीआईपी से वीवीआईपी ट्रेनों को भी रुकना पड़ता है।
विज्ञापन
1 of 5
यह ट्रेन ट्रैक पर दौड़ती है तो उस समय वीआईपी से वीवीआईपी ट्रेनों को भी रुकना पड़ता है - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इन ट्रेनों में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसको लेकर भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। अक्सर ट्रेनों में सफर करते समय देखने को मिलता है कि कुछ ट्रेनों को रोककर दूसरी को पास दिया जाता है। वंदे भारत, शताब्दी या कोई स्पेशल ट्रेन जब आती है तो उन्हें पास देने के लिए दूसरी ट्रेनों को ट्रैक पर रुकवा दिया जाता है। वहीं क्या आपको भारत की एक ऐसी ट्रेन के बारे में पता है, जिसको पास देने के लिए न केवल वंदे भारत, शताब्दी जैसी ट्रेनों को रोका जाता है बल्कि जब यह ट्रेन ट्रैक पर दौड़ती है तो उस समय वीआईपी से वीवीआईपी ट्रेनों को भी रुकना पड़ता है। आज हम आपको भारतीय रेलवे की एक ऐसी ही खास ट्रेन के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
यह भारत की इकलौती ऐसी ट्रेन है, जो किसी भी दूसरी ट्रेन को पास नहीं देती है - फोटो : AdobeStock
इसका नाम एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल ट्रेन है। यह भारत की इकलौती ऐसी ट्रेन है, जो किसी भी दूसरी ट्रेन को पास नहीं देती है। यह ट्रेन जब ट्रैक पर दोड़ती है तो रास्ते में कोई भी ट्रेन आ जाए उसे इस ट्रेन को पास देने के लिए रुकना पड़ता है। 
विज्ञापन

3 of 5
इस स्थिति में एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल ट्रेन जल्द से जल्द उस जगह पर मेडिकल फैसिलिटी पहुंचाने का काम करती है - फोटो : AdobeStock
देश में जब किसी जगह दुर्भाग्यवश किसी ट्रेन का एक्सीडेंट हो जाता है, तो इस स्थिति में एक्सीडेंट रिलीफ मेडिकल ट्रेन जल्द से जल्द उस जगह पर मेडिकल फैसिलिटी पहुंचाने का काम करती है। 

Holi 2025: होली पर किसान इस स्कीम में करें आवेदन, हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये की पेंशन

4 of 5
इस ट्रेन में सभी तरह के आधुनिक इक्विपमेंट और मेडिकल फैसिलिटी होती है - फोटो : AdobeStock
इस ट्रेन में सभी तरह के आधुनिक इक्विपमेंट और मेडिकल फैसिलिटी होती है। इसके अलावा ट्रेन में डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की भी टीम होती है, ताकि घायलों का तुरंत इलाज किया जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस ट्रेन को भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण यार्ड और स्टेशनों पर खड़ा किया जाता है - फोटो : AdobeStock
इस ट्रेन को भारतीय रेलवे के महत्वपूर्ण यार्ड और स्टेशनों पर खड़ा किया जाता है। यह ट्रेन जल्द से जल्द ट्रेन एक्सीडेंट होने वाली जगह तक पहुंच सके इस कारण दूसरी ट्रेनों को रोक दिया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें