ट्रेन में यात्रा करना काफी सुविधाजनक और किफायती है। इसी वजह से हर दिन देश में लाखों लोग ट्रेन की मदद से एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाते हैं। यात्रियों की सुविधा और उनकी यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। हालांकि, ट्रेन में लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा के साथ साथ अनुशासन और नियमों का पालन करना भी काफी जरूरी है।
कई बार देखने को मिलता है कि यात्री अनजाने में कभी कभी ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो कि कानूनन गलत होती हैं। इस कारण उन्हें जेल तक जाना पड़ जाता है। अगर आप भी भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप भारतीय रेलवे के कुछ नियमों का पालन नहीं करते हैं तो आपको जेल जाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -