फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Rules: 5 में से 3 टिकट कंफर्म? जानिए क्या बाकी 2 यात्री साथ में यात्रा कर सकते हैं या नहीं

Mon, 15 Dec 2025 04:34 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Railway Rules For Waiting Tickets: जब ग्रुप के आधे लोगों का ट्रेन टिकट ही कंफर्म न हो, तो बड़ा संशय होता है कि यात्रा कैसे करें ? ऐसे में लोग वेटिंग टिकट पर ही यात्रा करने निकल जाते हैं। पर, क्या आपको ऐसा करना चाहिए, इसी बारे में हम आपको बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 6
क्या वेटिंग टिकट पर यात्रा कर सकते हैं ? - फोटो : Adobe stock
Railway Rules For Waiting Tickets:  भारतीय रेलवे से सफर करते समय अक्सर यात्रियों को कन्फर्म और वेटिंग टिकट से जुड़ी दुविधा का सामना करना पड़ता है। कई बार ऐसा होता है कि एक साथ यात्रा करने वाले 5 लोगों में से सिर्फ 3 का टिकट कन्फर्म हो जाता है, जबकि बाकी 2 वेटिंग लिस्ट में रह जाते हैं। ऐसे में यात्रियों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि क्या सभी लोग एक साथ यात्रा कर सकते हैं या नहीं।

खासकर तब जब टिकट एक ही PNR नंबर पर बुक किया गया हो। इस दुविधा के लिए रेलवे के नियम काफी स्पष्ट हैं, लेकिन जानकारी के अभाव में लोग परेशानी में पड़ जाते हैं या टीटीई से बहस तक हो जाती है। आपकी इसी दिक्कत को दूर करने के लिए आज हम आपको रेलवे के नियमों के अनुसार बताएंगे कि अगर आधे टिकट कन्फर्म और आधे वेटिंग में हों तो क्या करना चाहिए और किन परिस्थितियों में यात्रा करना सही या गलत माना जाता है।
 
विज्ञापन

2 of 6
क्या वेटिंग टिकट पर यात्रा कर सकते हैं ? - फोटो : अमर उजाला
आधे टिकट कंफर्म हो तो क्या करें ?

जैसे कि मानिए अगर 5 यात्रियों में से सिर्फ 3 का टिकट कंफर्म है, तो केवल वही3 यात्री ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं जिनका टिकट कंफर्म हुआ है। जिन यात्रियों का टिकट वेटिंग लिस्ट में है, उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं होती।
विज्ञापन

3 of 6
क्या वेटिंग टिकट पर यात्रा कर सकते हैं ? - फोटो : अमर उजाला
वेटिंग टिकट अपने आप में यात्रा का अधिकार नहीं देता, चाहे सभी टिकट एक साथ बुक किए गए हों। वेटिंग टिकट वाले यात्री केवल तभी साथ में यात्रा कर सकते हैं, जब उनका टिकट आरएसी (RAC) में हो। 

4 of 6
क्या वेटिंग टिकट पर यात्रा कर सकते हैं ? - फोटो : एएनआई
क्या एक ही PNR पर बुक कंफर्म टिकट के साथ यात्रा कर सकते हैं ?

लोगों को इस बात को लेकर भी काफी संशय रहता है तो आपको बता दें कि भले ही एक ही PNR नंबर पर बुक किए गए टिकटों में से कुछ कंफर्म हैं और कुछ वेटिंग में हैं, तो भी ये टिकट काम के नहीं हैं। रेलवे नियमों के मुताबिक वेटिंग टिकट वाले यात्रियों के टिकट किसी काम के नहीं होते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
क्या वेटिंग टिकट पर यात्रा कर सकते हैं ? - फोटो : x/@RailMinIndia
ई-टिकट के मामले में अगर चार्ट बनने के बाद भी टिकट वेटिंग में रहता है, तो वो अपने आप कैंसिल हो जाता है और रिफंड मिल जाता है। काउंटर से लिए गए टिकट में भी वेटिंग यात्रियों को यात्रा की अनुमति नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या वेटिंग टिकट पर यात्रा कर सकते हैं ? - फोटो : amar ujala
तो साथ में कैसे करें यात्रा ?

तो अब सवाल आता है कि अगर आधे यात्रियों का टिकट कंफर्म है तो बाकि लोग उनके साथ यात्रा कैसे करें ? इसका जवाब है कि अगर आपके साथ यात्रा करने वाले किसी सदस्य का टिकट वेटिंग में है, तो तत्काल टिकट देखें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो। इस बात को गांठ बांध लें कि बिना कंफर्म या RAC टिकट के यात्रा करने से आपपर जुर्माना लग सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें