Indian railway medical helpline number: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें हर रोज लाखों की संख्या में यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने का काम करती हैं। सफर के समय यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भारतीय रेलवे की होती है। कई बार देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करते समय कुछ यात्रियों की तबीयत ज्यादा खराब हो जाती है। कई बार ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों को चक्कर आना, उल्टी होना, सांस लेने में तकलीफ, हार्ट अटैक, शुगर बढ़ने या घटने आदि समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अगर ठीक समय पर सही कदम न उठाया जाए, तो यात्री की स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। इस कारण ट्रेन में सफर करने से पहले यात्रियों को इस बारे में पता होना जरूरी है कि तबीयत खराब होने की स्थिति में किससे संपर्क करना चाहिए।