फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Cancelled Train: 30 अप्रैल तक कैंसिल की गई ये ट्रेनें, यात्रा से पहले चेक करें लिस्ट

Thu, 16 Apr 2026 09:52 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railway Cancelled Train List: क्या आप जानते हैं रेलवे ने 30 अप्रैल 2026 तक कुछ ट्रेनों को कैंस करने का फैसला किया है? चलिए जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं और क्यों।
विज्ञापन
1 of 5
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : Amar Ujala
Cancelled Train List In Hindi: अगर आपने भी कहीं जाने के लिए ट्रेन टिकट बुक किया है, तो पहले ये जरूर चेक कर लें कि कहीं आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं हो गई है। क्योंकि भारतीय रेलवे ने 30 अप्रैल 2026 तक के लिए कुछ ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

अलग-अलग कामों की वजह से, ट्रैक पर काम चलने की वजह से या अन्य कारणों से भी रेलवे द्वारा ट्रेनों को कैंसिल किया जाता है। इस बार उत्तर पश्चिम रेलवे ने चूरू–सादुलपुर रेलखंड पर डबल लाइन और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण 15 से 30 अप्रैल तक मेगा ब्लॉक का फैसला किया है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल रहेंगी...
विज्ञापन

2 of 5
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
कौन-कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं?

दिल्ली-हिसार ट्रेन ट्रेन
15 से 29 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी

रेवाड़ी-सीकर ट्रेन
25 से 28 अप्रैल तक के बीच नहीं चलेगी यानी कैंसिल रहेगी

हनुमानगढ़-जयपुर ट्रेन
15 से 28 अप्रैल तक पूरी तरह कैंसिल है
विज्ञापन

3 of 5
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
रेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर ट्रेन, जो चूरू-सादुलपुर से होकर गुजरती है
15 से 30 अप्रैल तक कैंसिल रहेगी

हिसार-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन
15 से 29 अप्रैल तक पूरी तरह कैंसिल रहेगी

जोधपुर-रेवाड़ी (चूरू-रतनगढ़)
25 से 28 अप्रैल तक के लिए 4 फेरे रद्द रहेंगे

4 of 5
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
चूरू- लुधियाना ट्रेन
14 से 30 अप्रैल तक चूरू-हिसार तक नहीं चलेगी यानी बंद रहेगी

बीकानेर-हिसार पैसेंजर ट्रेन
14 से 29 अप्रैल तक कैंसिल

जोधपुर-हिसार पैसेंजर ट्रेन
चूरू से हिसार तक के बीच संचालन नहीं होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौन सी ट्रेनें कैंसिल हुई हैं? - फोटो : AdobeStock
जयपुर-बठिंडा ट्रेन
25 से 28 अप्रैल तक लोहारू से आगे कैंसिल रहेगी

जोधपुर-रेवाड़ी ट्रेन
कल यानी 15 अप्रैल को कैंसिल थी

रेवाड़ी-सीकर ट्रेन
कल यानी 15 अप्रैल को कैंसिल रही

कोटा-सिरसा एक्सप्रेस रेल सेवा लोहारू-सिरसा सेक्शन
14 अप्रैल को कैंसिल थी और अब 26 अप्रैल को कैंसिल रहेगी

नोट:- सफर पर जाने से पहले आईआरसीटीसी के हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर चेक कर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें