फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Rules: सड़क दुर्घटना होने पर अस्पताल में होगा कैशलेस इलाज, इतने लाख रुपये का खर्च उठाएगी सरकार

Sun, 18 Jan 2026 08:34 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत में सड़क हादसों को कम करने और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़े बदलावों की तैयारी की जा रही है। इसका बड़ा असर देश की परिवहन प्रणाली पर देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
1 of 5
India Road Safety Rules 2026 - फोटो : संवाद
हमारे देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं के कारण हजारों लोगों की जान चली जाती है। यह आंकड़े लंबे समय से चिंता का विषय बने हुए हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सड़क हादसों को रोकने और दुर्घटना के बाद पीड़ितों को बेहतर सहायता देने के लिए कई अहम नीतिगत फैसले बीते दिनों में लिए हैं। इन नए प्रावधानों का मकसद केवल नियम सख्त करना नहीं, बल्कि तकनीक, चिकित्सा सुविधा और यात्री सुरक्षा को मजबूत करना है। इसके अलावा भी सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर कई अन्य मोर्चों पर काम कर रही है। नई व्यवस्था में कैशलेस इलाज, मोटर वाहन कानून में संशोधन, नई तकनीकों का उपयोग और यात्री बसों के लिए सख्त सुरक्षा मानक शामिल हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
India Road Safety Rules 2026 - फोटो : अमर उजाला
सरकार की सबसे अहम कदम कैशलेस इलाज देना है। इसके तहत सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को 1.5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यह सुविधा हादसे के बाद पहले 7 दिनों तक ही लागू होगी। इस फैसले का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पैसों की कमी के कारण किसी घायल को इलाज से वंचित न रहना पड़े।

PM Kisan Yojana: जल्द आने वाली है 22वीं किस्त, समय रहते पूरा करा लें ये काम वरना नहीं आएंगे खाते में पैसे
विज्ञापन

3 of 5
India Road Safety Rules 2026 - फोटो : अमर उजाला
नई व्यवस्था के तहत ट्रैफिक उल्लंघनों के लिए अंक आधारित सिस्टम लागू किया जाएगा। अगर कोई वाहन चालक नियम तोड़ता है तो इस स्थिति में लाइसेंस पर अंक कटेंगे और अधिक अंक कटने पर लाइसेंस को निलंबित किया जा सकता है। इसके साथ ही मालवाहक वाहनों के लिए डिजिटल परमिट सिस्टम लाया जाएगा।

Jio: ये है जियो की एक साल की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान, डाटा-कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये शानदार बेनिफिट्स

4 of 5
India Road Safety Rules 2026 - फोटो : AdobeStock
यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्लीपर बसों के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। इसके अंतर्गत अब केवल मान्यता प्राप्त कंपनियां ही स्लीपर बसों का निर्माण करेंगी। इन बसों में फायर डिटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी गेट और  ड्राइवर नींद अलर्ट जैसे फीचर्स का होना अनिवार्य है। 

SCSS: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकार चला रही ये शानदार स्कीम, निवेश करने पर मिल रहा बंपर रिटर्न
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
India Road Safety Rules 2026 - फोटो : Freepik
सरकार अब वाहन से वाहन संचार तकनीक (V2V) को भी बढ़ावा दे रही है। इस तकनीक के अंतर्गत वाहन एक दूसरे से रियल टाइम में गति, ब्रेक और स्थिति की जानकारी साझा कर सकेंगे। इससे हादसा होने की संभावना कम होगी।

Car Tips: कार में चलाते हैं ब्लोअर, तो जरूर जान लें ये बातें वरना जा सकती है जान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें