Property registration steps: जमीन या घर खरीदना एक बड़ा सौदा होता है। इस कारण जमीन या घर खरीदते समय उसकी कानूनी सुरक्षा के लिए रजिस्ट्री कराना बेहद जरूरी है। रजिस्ट्री घर या जमीन के कानूनी स्वामित्व का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। अगर आपने अपने घर या जमीन की रजिस्ट्री नहीं करा रखी है तो इस स्थिति में संपत्ति पर कानूनी दावा कमजोर माना जाता है। हालांकि, रजिस्ट्री की प्रक्रिया राज्य सरकार के रजिस्ट्रार कार्यालय में पूरी की जाती है।
वहीं आज के समय में कई राज्यों ने ऑनलाइन अपॉइंटमेंट, ई-स्टांप और डिजिटल दस्तावेज अपलोड की सुविधा भी शुरू की गई है। इससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया पहले के मुकाबले अधिक पारदर्शी और आसान हो चुकी है। आज हम आपको इस खबर में किसी संपत्ति की रजिस्ट्री कैसे होती है उसके बारे में बताने जा रहे हैं।