फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: क्या आप जानते हैं भारतीय ट्रेनों का नाम कैसे रखा जाता है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Thu, 22 Jun 2023 03:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस ट्रेन में सफर करने के लिए नहीं लगता है टिकट - फोटो : iStock
India Railways Facts: भारतीय रेलवे का एक बड़े नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करता है। रोजाना करोड़ों लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन देशभर में कर रहा है। इसके अलावा यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। ऐसे में भारतीय रेलवे ने कई जरूरी नियमों को भी बना रखा है। हम में से अधिकतर लोग अपने जरूरी कार्यों को लेकर नियमित तौर पर भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर भारतीय ट्रेनों के नाम को कैसे निश्चित किया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि वे ट्रेनें जो लंबी दूरी की होती हैं उनके नामों को उनके गंतव्य स्थानों के नाम पर रखा जाता है। वहीं राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेन इस नियम का पालन नहीं करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock

शताब्दी एक्सप्रेस

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के 100वें जन्मदिन के अवसर पर शताब्दी एक्सप्रेस की शुरुआत हुई थी। ऐसे में इस ट्रेन का नाम शताब्दी एक्सप्रेस रखा गया। यह एक चेयर कार ट्रेन है। 

Bank Holidays In July: जुलाई महीने में इतने दिन रहेगी बैंक की छुट्टियां, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock

राजधानी ट्रेन

राजधानी ट्रेन का संचालन दिल्ली और दूसरे राज्यों की राजधानी के बीच किया जाता है। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते इस ट्रेन का नाम राजधानी एक्सप्रेस रखा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railway Digital Display Board - फोटो : Istock

दुरंतो एक्सप्रेस 

दुरंतो एक्सप्रेस बेहद ही कम स्टेशनों पर रुकती है। इसी वजह से इस ट्रेन का नाम दुरंत एक्सप्रेस रखा गया। बंगाली भाषा में दुरंतो का मतलब निर्बाध होता है। 

PPF: 166 रुपये बचाकर इस सरकारी स्कीम में करें निवेश, मैच्योरिटी के समय गारंटीड मिलेंगे पूरे 61.80 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें