Who designed the national flag of India: देश इस साल अपनी आजादी के 76 साल पूरे करने जा रहा है। भारत की आजादी के ये 76 साल काफी उतार चढ़ाव से भरे रहे। हालांकि, एक चीज जो शाश्वत रही। वह भारत के विकास की रफ्तार है। 1947 में आशा और उमंग से शुरू हुई यह कहानी अब चांद, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसी आधुनिक तकनीकों तक पहुंच रही है। अगर भारत एकता, शांति, समृद्धि और विकास की राह पर नहीं चलता, तो शायद हम भी कई अफ्रीकी देशों की तरह बुनियादी चीजों को लेकर जद्दोजहद कर रहे होते। भारत का तिरंगा भी देश की इसी एकता, शांति, समृद्धि और विकास को दर्शाने का काम करता है। यह तो हम सभी जानते हैं कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से मिलकर बना है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारत के राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन किसने किया था? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।