Independence Day 2022: कहते हैं आजादी का मतलब हर किसी के लिए जानना जरूरी होता है, क्योंकि बिना मतलब जाने हम उसे असल मायनों में समझ नहीं पाते हैं। भारत इस वर्ष स्वतंत्रता के 75 साल पूरे कर रहा है। इस खास मौके पर देश में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है। जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकल रही है और हर कोई आजादी के इस जश्न में सराबोर है। यही नहीं, देशवासियों से अपील की गई है कि 13 से 15 अगस्त के बीच लोग अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराएं। इसी कड़ी में आापके लिए ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर जिस आजादी से हम जी रहे हैं, वो हमें मिली कैसे और इस आजादी को दिलाने के पीछे कौन से बड़े विद्रोह शामिल थे? तो चलिए जानते हैं उन पांच सबसे बड़े विद्रोह के बारे में, जिन्होंने देश को गुलामी से आजादी दिलाने में अहम योगदान निभाया। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...