फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Income Tax: आसान शब्दों में समझें क्या होता है एआईएस?और कैसे इसे ऑनलाइन डाउनलोड करें

Sun, 19 Dec 2021 05:21 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऐसे करें डाॅउनलोड करें एआईएस (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
आयकर विभाग ने हाल ही में करदाताओं के लिए एक नई सुविधा की शुरुआत की है। इस सुविधा के तहत अब करदाता ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपनी आय, निवेश और टैक्स के वार्षिक सूचना विवरण यानी एआईएस को हासिल कर सकेंगे। इसे बहुत ही आसानी से घर बैठे डाउनलोड किया जा सकता है। दरअसल, टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख यानी 31 दिसंबर बेहद नजदीक है। इसलिए किसी भी तरह की गड़बड़ से बचने के लिए आप अपने रिटर्न से पहले आपको अपना एआईएस जरूर जांच लेना चाहिए। इस दौरान यदि आपको किसी भी प्रकार का कोई अंतर नजर आता है तो आप तुरंत इस बात की जानकारी आयकर विभाग को दें। इस नई सुविधा का इसतेमाल कैसे करना है? इस संदर्भ में बात की जाए तो, कई लोग हैं जिन्हे एआईएस को डाउनलोड करने का तरीका नहीं मालूम। अगर आप भी उनमें से हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं। आज हम आपको एआईएस डाउनलोड करने का पूरा प्रोसेस बताएंगे। लेकिन इससे पहले विस्तार से जानते हैं कि आखिर एआईएस है क्या?
विज्ञापन

2 of 5
ऐसे करें डाॅउनलोड करें एआईएस (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
क्या होता है एआईएस

एन्यूअल इन्फॉर्मेशन सिस्टम यानी एआईएस एक व्यापक विवरण है। जिसमें आपके द्वारा एक वित्तीय वर्ष के अंदर किए गए सभी वित्तीय लेन-देन का विवरण होता है। एआईएस दो भागों में होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
ऐसे करें डाॅउनलोड करें एआईएस (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
इसके पहले भाग में सामान्य जानकारी होती है। जैसे आधार नंबर, पैन, करदाता का नाम, जन्म तिथि आदि। जबकि दूसरे भाग आपके आय, निवेश व टैक्स से जुड़ी सारी जानकारी होती है। 

4 of 5
ऐसे करें डाॅउनलोड करें एआईएस (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
ऐसे डाउनलोड करें अपना एआईएस
  • इसे  डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले ई-फाइलिंग पोर्टल  (https://www.incometax.gov.in) पर जाना होगा। 
  • इसके बाद अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड या यूजर आईडी से लॉग इन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऐसे करें डाॅउनलोड करें एआईएस (प्रतिकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
  • अब  'सर्विसेज' सेक्शन में जाकर एआईएस पर क्लिक करें।
  • अब आखिर में एआईएस को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए पीडीएफ को चुनकर डाउनलोड पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ को ओपन करने के लिए अपना पैन कार्ड और जन्मतिथि पासवर्ड के रूप इस्तेमाल करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें