Aadhaar Card Address Change Online Rules: आज के डिजिटल दौर में आधार कार्ड में घर का पता बदलना बेहद आसान हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के आधिकारिक पोर्टल के जरिए लोग बिना किसी केंद्र पर गए घर बैठे ही अपना एड्रेस अपडेट कर लेते हैं। लेकिन अक्सर छोटी-छोटी गलतियों और असावधानी के कारण आवेदन खारिज हो जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है।
अगर आप भी अपने आधार में ऑनलाइन पता बदलने जा रहे हैं, तो कुछ महत्वपूर्ण बातों और नियमों की जानकारी होना बहुत जरूरी है ताकि आपका आवेदन पहली बार में ही मंजूर हो जाए।