फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: ट्रेन में आपकी रिजर्व सीट पर बैठा शख्स हटने से करे इंकार, तो बिना झंझट ऐसे कराएं खाली

Fri, 27 Sep 2024 03:12 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किसी ने हथिया ली हो ट्रेन में सीट, ऐसे करवाएं खाली - फोटो : Amar Ujala
Train Seat Is Snatched : भारतीय रेलवे रोजाना लाखों लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाती है। अक्सर स्लीपर क्लास में यात्री वेटिंग टिकट के साथ यात्रा करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जो बिना वैलिड टिकट लिए रिजर्वेशन क्लास में यात्रा करते हैं, जिसकी वजह से ट्रेन में भीड़ हो जाती है। कई बार तो हालात इतने बदतर हो जाते हैं कि जिसकी सीट कंफर्म है वो यात्री अपनी सीट तक भी नहीं पहुंच पाता है। ऐसी स्थिति में बहुत से लोग यात्रा करते समय दूसरों की सीट पर बैठकर यात्रा करते हैं, जिसकी वजह से लड़ाइयां भी हो जाती हैं। सोशल मीडिया पर तो अक्सर तमाम ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
इन तीन उपाय से खाली करा सकते हैं सीट - फोटो : freepik
अगर आपकी सीट पर कोई दूसरा व्यक्ति यात्रा कर रहा है और आप उसे हटाना चाहते हैं तो आपको उससे झगड़ा करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस लेख में तीन ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिससे आप आसानी से सिर्फ कुछ मिनटों में ही अपनी सीट खाली करा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
इन लोगों से कर सकते हैं शिकायत - फोटो : Adobe Stock
ट्रेन में मौजूद इन लोगों से कर सकते हैं शिकायत
सबसे पहला तो अगर आपको टीटी, टीएस या आरपीएफ जवान दिख रहे हैं तो आप उनसे शिकायत कर सकते हैं। हर तीन रिजर्वेशन कोच पर एक टीटी (ट्रेवल टिकट एग्जामिनर) होते हैं। टीटी न मिलने की स्थिति में टीएस से शिकायत कर सकते हैं। बता दें कि टीएस की सीट पेंट्रीकार में होती है। ट्रेन में मौजूद टीटी, टीएस और आरपीएफ की जिम्मेदारी होती है कि वो जल्द से जल्द आपकी समस्या का समाधान करें।

4 of 5
139 पर कर सकते हैं कंप्लेन - फोटो : freepik
इस नंबर पर कर सकते हैं कंप्लेन
अगर ट्रेन में आपको कोई सरकारी अधिकारी नहीं मिल रहा है तो आप रेलवे के हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाना है, यहां पर पहले SEAT लिखें और स्पेस दें और फिर अपनी पीएनआर नंबर दर्ज करें और इसके बाद फिर से स्पेस दें और अपनी सीट नंबर यहां पर भरनी है और साथ में Occupied By Unknown Passenger टाइप करके इस मैसेज को 139 नंबर पर भेज दें। खास बात ये है कि यह सबसे सरल और प्रभावी विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'रेल मदद' एप कर सकते हैं शिकायत - फोटो : freepik
'रेल मदद' एप पर भी दर्ज कर सकते हैं शिकायत
आप रेलवे के ऑफिशियल एप 'रेल मदद' पर भी आपकी सीट कब्जा होने की शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इन सबके बावजूद भी अगर आपकी सीट नहीं खाली हो पा रही है तो आप रेलवे के एक्स हैंडल पर ट्वीट कर सहायता मांग सकते हैं। इसके लिए ट्वीट का मैसेज लिखते समय रेलवे के एक्स हैंडल को टैग करना न भूलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें