फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Washing Machine Clean: इन 2 तरीकों से घर पर ही साफ करें वाशिंग मशीन, भूल जाएंगे मैकेनिक को बुलाना!

Mon, 23 Mar 2026 08:40 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

DIY Washing Machine Maintenance Tips: वॉशिंग मशीन एक ऐसी मशीन है जो हमारे कपड़ों को साफ रखती है। मगर मशीन की साफ-सफाई का ध्यान हम नहीं रख पाते हैं। ऐसे में मशीन को जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
वॉशिंग मशीन - फोटो : Amar Ujala
How To Clean Washing Machine Drum: वॉशिंग मशीन हमारे कपड़ों को तो साफ करती है, लेकिन समय के साथ इसके ड्रम के पीछे गंदगी, डिटर्जेंट का अवशेष जमा होने लगते हैं। अगर इन गंदगी को समय-समय पर साफ नहीं किया गया तो मशीन में फफूंद लगने लगती है। अगर मशीन से अजीब गंध आने लगे या धूल रहे कपड़ों पर सफेद धब्बे दिखने लगें, तो समझ लीजिए कि वॉशिंग मशीन को गहरी सफाई की जरूरत है।

अक्सर लोग इसके लिए मैकेनिक बुलाते हैं, लेकिन आप घर पर मौजूद सिरका और बेकिंग सोडा जैसी चीजों से इसे खुद साफ कर सकते हैं। आज की आधुनिक मशीनों में 'सेल्फ-क्लीन' तकनीक होते हैं, इसके बावजूद उनमें गंदगी बनी रहती है, ऐसे में आप कुछ पारंपरिक घरेलू नुस्खे अपनाकर मशीन को अच्छे साफ कर सकते हैं। बता दें कि जब वाशिंग मशीन साफ रहता है तो अच्छे से काम करता है जिससे बिजली की भी बचत होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही इसके रखरखाव के बारे में कुछ सावधानियों के बारे में भी जानेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
वॉशिंग मशीन - फोटो : Adobe stock
सिरका और बेकिंग सोडा का 'मैजिक' फॉर्मूला
  • मशीन के ड्रम को साफ करने के लिए उसमें दो कप सफेद सिरका डालें और 'हॉट वाटर' साइकिल चलाएं।
  • अगर आपका वॉशिंग मशीन सेमी-ऑटोमेटिक है तो उसमें सिरका डालकर नॉर्मल पानी में ही एक छोटी साइकिल चलाएं।
  • सिरका जमा हुए स्केल और खारे पानी के दागों को काट देता है।
  • इसके बाद ड्रम में आधा कप बेकिंग सोडा डालकर दोबारा एक छोटा साइकिल (सिर्फ 1 मिनट का) चलाएं।
  • यह मिश्रण ड्रम के छिपे हुए कोनों से बदबू और बैक्टीरिया को पूरी तरह खत्म कर देता है, जिससे आपकी मशीन अंदर से बिल्कुल नई जैसी हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
वॉशिंग मशीन - फोटो : Adobe stock
फिल्टर और रबर गैस्केट की सफाई है जरूरी
  • सिर्फ ड्रम साफ करना काफी नहीं है, फ्रंट लोड मशीन की रबर रिंग में सबसे ज्यादा गंदगी और नमी जमा होती है।
  • इसे पुराने टूथब्रश और साबुन के घोल से रगड़कर साफ करें ताकि काले धब्बे हट जाएं।
  • साथ ही मशीन के नीचे लगे 'ड्रेन फिल्टर' को खोलकर उसमें फंसे सिक्के, धागे और जमा हुआ कीचड़ निकालें। 
  • फिल्टर जाम होने से पानी निकालने में दिक्कत होती है और मोटर पर दबाव बढ़ता है।

4 of 5
वॉशिंग मशीन - फोटो : Adobe Stock
डिटर्जेंट ट्रे और बाहरी हिस्से को चमकाएं
  • डिटर्जेंट ट्रे को बाहर निकालें और गुनगुने पानी में भिगोकर साफ करें ताकि जमा हुआ सूखा पाउडर निकल जाए।
  • मशीन के बाहरी हिस्से को गीले कपड़े और हल्के क्लीनर से पोंछें। बटन और पैनल के पास जमी धूल को सावधानी से साफ करें।
  • ध्यान रखें कि हर धुलाई के बाद मशीन का दरवाजा 15-20 मिनट के लिए खुला छोड़ दें। इससे अंदर की नमी सूख जाती है और फफूंद या बदबू पैदा होने का खतरा खत्म हो जाता है।

ये भी पढ़ें- LPG Rule: 1 महीने में कितने सिलिंडर बुक करवा सकते हैं आप? कोटे से अधिक बुकिंग करने पर आया ये नया नियम, जानें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वॉशिंग मशीन - फोटो : Adobe Stock
बेहतर परफॉरमेंस के लिए रखें ध्यान
  • वॉशिंग मशीन की महीने में कम से कम एक बार 'डीप क्लीनिंग' जरूर करें।
  • आज के समय में मिलने वाले 'ड्रम क्लीनिंग टेबलेट्स' का इस्तेमाल भी एक अच्छा विकल्प है, लेकिन सिरका और सोडा सबसे किफायती और सुरक्षित तरीका है।
  • एक साफ मशीन न सिर्फ कम बिजली और पानी की खपत करती है, बल्कि इसमें महंगे कपड़ों के खराब होने के जोखिम को भी कर देती है।
  • इन छोटे-छोटे स्टेप्स को अपनाकर आप भारी मैकेनिक खर्च से बच सकते हैं और अपनी मशीन को सालों-साल तक अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें