फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: क्रेडिट या डेबिट कार्ड हो गया है गुम, तो तुरंत करें ये काम, वरना लग सकती है भारी चपत

Mon, 25 Apr 2022 03:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डेबिट या क्रेडिट कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
अगर यूं कहा जाए कि आज का दौर लगभग पूरी तरह से डिजिटली हो चुका है, तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। मतलब हर एक काम लोग अपने मोबाइल फोन के जरिए बेहद आसानी से कर लेते हैं। घर बैठे कुछ भी ऑर्डर करना हो या फिर किसी से बात करनी हो आदि। ये सभी काम अब मिनटों में हो जाते हैं। इसके अलावा अब लोग बैंकिंग भी अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए कर लेते हैं। सबकुछ ऑनलाइन है, ऐसे में कोई दिक्कत नहीं होती है। हालांकि, पैसे निकालने के लिए लोगों को एटीएम जाना पड़ता है। लेकिन कई मर्तबा ऐसे मामले सामने आते हैं, जिनमें लोगों के डेबिट या क्रेडिट कार्ड गुम हो जाते हैं और फिर उनके खाते से कोई पैसे भी निकाल लेता है। ऐसे में आपका जानना जरूरी हो जाता है कि आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड के गुम होने पर आपको क्या कदम उठाने चाहिए, जिससे आपकी मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
डेबिट या क्रेडिट कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : iStock
पहले कार्ड ब्लॉक कराएं
  • अगर आपका डेबिट या क्रेडिट कार्ड गुम हो गया है, तो ऐसी स्थिति में आपको सबसे पहले अपने कार्ड को ब्लॉक करवाना होता है। ये सुरक्षा के लिहाज से जरूरी है, ताकि आपकी मेहनत की कमाई को कोई निकाल न सके।
विज्ञापन

3 of 6
डेबिट या क्रेडिट कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
  • आप अपने कार्ड को ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल एप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप कस्टमर केयर को कॉल करके या कार्ड के पीछे दिए इमरजेंसी नंबर पर कॉल करके भी अपने कार्ड को ब्लॉक करवा सकते हैं।

4 of 6
डेबिट या क्रेडिट कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
बैंक को जानकारी दें
  • अगर आप अपने कार्ड को ब्लॉक करवा चुके हैं और इस बीच आपके कार्ड से किसी अज्ञात ने पैसे निकाल लिए हैं। तो आपको इसकी सूचना जल्द से जल्द अपने बैंक को देनी है। ऐसी स्थिति में आप होने वाले नुकसान से बच सकते हैं और बैंक आपकी मदद करने के लिए बाध्य होता है।
विज्ञापन

5 of 6
डेबिट या क्रेडिट कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : istock
सभी पासवर्ड बदल लें
  • वहीं, आपको ध्यान देना है कि अपने सभी बैंकिंग के पासवर्ड जरूर बदल लें। नेट बैंकिंग के पासवर्ड, यूपीआई के पासवर्ड और अपने बाकी एटीएम कार्ड के पासवर्ड भी आपको तुरंत बदल लेने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेबिट या क्रेडिट कार्ड गुम होने पर क्या करें - फोटो : iStock
नया कार्ड जारी करवा लें
  • अब जब आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड गुम या चोरी हो चुके हैं, तो ऐसी स्थिति में आपको इन कार्ड को ब्लॉक करने के अलावा अपने लिए नए कार्ड को भी जारी करवा लेना है। आप कस्टमर केयर के जरिए या अपने नजदीकी ब्रांच में जाकर भी नया कार्ड जारी करवा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें