Portable AC: गर्मी का मौसम आ चुका है, लोग अपने घरों को ठंडा रखने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। इसी कड़ी में बहुत से लोग अब एसी का प्रयोग भी शुरू कर चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले आने वाले दिनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ने वाली है। गर्मी के साथ-साथ लोगों को लू का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए कुछ लोग इस सीजन एसी लगवाने की तैयारी कर रहे हैं। जब भी एसी लगावाने की बात आती है तो आमतौर पर लोगों के जुबान पर विंडो एसी और स्प्लिट एसी का नाम आता है।
लेकिन अगर आप किराए के घर में रहते हैं, जहां न तो स्प्लिट एसी लगाने की अनुमति है और न ही विंडो एसी के लिए जगह, तो गर्मी से राहत पाना काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में आपके लिए पोर्टेबल एयर कंडीशनर (एसी) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। ये न केवल आसानी से इंस्टॉल हो सकता है, बल्कि इसको लगाने के लिए दीवारों पर कुछ भी तोड़-फोड़ करने की जरूरत नहीं होती है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।