Immersion Rod Safety Rules India: सर्दियों में नहाने या रोजमर्रा के कामों के लिए पानी गर्म करने में इमर्शन रॉड काफी काम आती है और समय भी बचाती है। हालांकि, बिजली और पानी के साथ जुड़े होने के कारण जरा-सी लापरवाही करंट लगने या शॉर्ट सर्किट जैसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। कई लोग इस्तेमाल करते समय जल स्तर, प्लग और तार की स्थिति पर ध्यान नहीं देते, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो सकता है।
सही नियम और सावधानियां अपनाकर इस उपकरण को सुरक्षित तरीके से चलाया जा सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि पानी गर्म करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।