PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार के अलावा राज्य सरकारें भी कई तरह की योजनाएं चलाती है। इनमें सस्ती ब्याज दर पर लोन, खेती का सामान, बीज आदि योजनाएं शामिल हैं। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी खूब चर्चा में है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस पैसे को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त में दिया जाता है। इसी कड़ी में 27 जुलाई 2023 को 14वीं किस्त जारी की गई, लेकिन कई किसान ऐसे भी हैं जिनको किस्त का लाभ नहीं मिला है। ऐसे में अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो कुछ स्टेप्स को फॉलो करके आपको अटकी हुई किस्त मिल सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...