फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: LPG गैस का इस्तेमाल करते समय इन चार बातों का रखें ध्यान, वरना सिलेंडर में लग सकती है आग

Sun, 20 Apr 2025 09:43 AM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर गैस चूल्हे में आग लगने की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी LPG गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आइए जानते हैं गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते समय किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
Precautions About LPG Cylinder: भारत में अधिकांश घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों तक भी गैस सिलेंडर पहुंचाया गया है, जिससे आज देश की बड़ी आबादी इसका इस्तेमाल कर रही है। लेकिन, इसकी उपयोगिता के साथ-साथ सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि लापरवाही की वजह से गैस सिलेंडर से हादसे होने की घटनाएं भी सामने आती हैं। आग लगने, विस्फोट, और गैस रिसाव जैसी घटनाएं जान-माल का भारी नुकसान कर सकती हैं। इसलिए आइए इस लेख में जानते हैं कि एलपीजी सिलेंडर का सुरक्षित उपयोग कैसे करें और किन बातों का ध्यान रखें ताकि हादसों से बचा जा सके।
विज्ञापन

2 of 5
एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
पहला कारण है गैस का रिसाव (लीकेज)। सिलेंडर का वाल्व खराब होने, गैस स्टोव से जुड़ने वाली रबर ट्यूब (होज पाइप) पुरानी या कटी-फटी होने, या फिर गैस रेगुलेटर ठीक से फिट न होने पर गैस लीक हो सकती है। यह एक बेहद खतरनाक स्थिति है, क्योंकि रसोई में जमा हुई गैस हवा के संपर्क में आकर किसी भी चिंगारी या स्विच ऑन करने से आग या विस्फोट का कारण बन सकती है।

 
विज्ञापन

3 of 5
एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
दूसरा बड़ा कारण है एलपीजी सिलेंडर सही से न रखना। सिलेंडर को हमेशा हवादार और ठंडी जगह पर रखना चाहिए। इसे कभी भी सीधी धूप में, किसी गर्म स्थान पर, या पूरी तरह से बंद कमरे में नहीं रखना चाहिए जहां हवा का वेंटिलेशन न हो। ऐसी जगहों पर अत्यधिक गर्मी के कारण सिलेंडर के अंदर गैस का दबाव बढ़ सकता है, जिससे खतरा पैदा हो सकता है।

 

4 of 5
एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
तीसरा कारण उपयोगकर्ता की लापरवाही से जुड़ा है। कई बार लोग खाना बनाने के बाद सिलेंडर का रेगुलेटर बंद करना भूल जाते हैं या गैस चूल्हे को जलता छोड़कर रसोई से बाहर चले जाते हैं। यह आदतें बेहद खतरनाक हैं। इसके अलावा, गैस स्टोव या सिलेंडर के बिल्कुल पास ज्वलनशील सामग्री जैसे- स्प्रे कैन आदि नहीं रखना चाहिए। ऐसे में खाना बनाते समय सावधानी बरतना और गैस के उपयोग के बाद सभी कनेक्शन ठीक से बंद करना अत्यंत आवश्यक है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एलपीजी गैस सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
आखिरी और एक महत्वपूर्ण कारण है गैर-मानक या खराब गुणवत्ता वाले उपकरणों का प्रयोग करना। बाजार में अक्सर बिना ISI मार्क वाले गैस स्टोव, रेगुलेटर और रबर ट्यूब मिल जाते हैं, जो सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरते। ऐसे उपकरणों का उपयोग करने से गैस लीकेज या अन्य खराबी का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमेशा केवल भारतीय मानक ब्यूरो (ISI) द्वारा प्रमाणित उपकरण ही खरीदना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें