फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: ट्रेन में बिना टिकट कर रहे हैं यात्रा! तो जान लें कितना लग सकता है जुर्माना

Sat, 19 Apr 2025 08:09 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर लोगों को बिना टिकट यात्रा करना पड़ता है, बता दें कि यह गैरकानूनी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि जब आप जल्दी में हों और ट्रेन का टिकट नहीं ले पा रहे हैं, उस समय आपके पास क्या विकल्प हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन टिकट - फोटो : Freepik
Without Ticket Rules Indian Railway: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि गर्मी का मौसम आते ही भारतीय रेलवे में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। स्कूल-कॉलेज की छुट्टियां, त्योहार, और शादी का सीजन होने के कारण ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई यात्री बिना टिकट के ही ट्रेन में यात्रा करने लगते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह गैरकानूनी है और इसके लिए भारी जुर्माना देना पड़ सकता है? भारतीय रेलवे ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त नियम बनाए हैं, और इन नियमों का पालन न करने पर यात्री को न केवल आर्थिक दंड का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। आइए, इस लेख में जानते हैं कि बिना टिकट यात्रा करने पर कितना जुर्माना लग सकता है और इससे बचने के लिए क्या विकल्प हैं?
 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन टिकट - फोटो : AdobeStock
बिना टिकट यात्रा के नियम और जुर्माना
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, बिना टिकट यात्रा करना एक दंडनीय अपराध है। अगर कोई यात्री बिना वैध टिकट या पास के ट्रेन में पकड़ा जाता है, तो उसे न्यूनतम 250 रुपये का जुर्माना देना होगा। इसके साथ ही, उस स्टेशन से लेकर जहां तक उसने यात्रा की है, उस दूरी का पूरा किराया भी वसूला जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन टिकट - फोटो : AdobeStock
अगर यह स्पष्ट नहीं हो पाता कि यात्री ने किस स्टेशन से यात्रा शुरू की, तो ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से लेकर पकड़े जाने वाले स्टेशन तक का किराया वसूला जाता है। अगर यात्री जुर्माना देने में असमर्थ है या भुगतान करने से इनकार करता है, तो उसे रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) को सौंप दिया जाता है, और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।
 

4 of 5
बिना टिकट यात्रा करने पर क्या हैं विकल्प हैं? - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार, प्लेटफॉर्म टिकट पर भी ट्रेन में यात्रा की जा सकती है। हालांकि, प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ने के तुरंत बाद आपको ट्रेन में मौजूद टिकट चेकर (टीटीई) से संपर्क करना होगा और अपनी यात्रा का उचित टिकट बनवाना होगा।


ये भी पढ़ें- IRCTC Tour Package: बेहद कम पैसे में घूम आएं विदेश, रहने-खाने के साथ मिल रही हैं ये सुविधाएं
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना टिकट यात्रा करने पर क्या हैं विकल्प हैं? - फोटो : AdobeStock
आपका प्लेटफॉर्म टिकट इस बात का प्रमाण होता है कि आप किस स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए हैं। इस टिकट को आप यूटीएस मोबाइल एप का उपयोग करके आसानी से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इस एप से प्लेटफार्म टिकट बुक करने की प्रक्रिया बेहद सरल है और इसमें आपको किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी।

ये भी पढ़ें- Indian Railway: गर्मियों में घर जाने के लिए नहीं मिल रही कंफर्म टिकट, तो इस ट्रिक से तत्काल टिकट करें बुक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें