फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICICI Bank: अब 50 हजार नहीं इतने पैसे रखने होंगे खाते में, मिनिमम बैलेंस की लिमिट को लेकर बैंक का यू-टर्न

Thu, 14 Aug 2025 07:07 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ICICI Bank Ne Minimum Balance Limit Ko Ghataya: आईसीआईसीआई बैंक ने जहां पहले मिनिमम बैलेंस की लिमिट को बढ़ा दिया था, तो वहीं अब इस लिमिट को घटाया गया है यानी बैंक ने यू-टर्न ले लिया है। इससे ग्राहकों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
आईसीआईसीआई बैंक ने घटाई मिनिमम बैलेंस की लिमिट। - फोटो : amarujala.com
ICICI Bank Minimum Balance Limit: आज के समय में लगभग हर किसी का बैंक अकाउंट होता है और कई लोगों के तो एक से अधिक बैंक खाते होते हैं। जहां एक बैंक खाता लोगों का सैलरी का होता है, तो वहीं एक ऐसा खाता जरूर होता है जो सेविंग होता है। इस अकाउंट में लोग अपने पैसों को रखते हैं और इसमें बचत भी करते हैं आदि। अगर जीरो बैंक खाते को छोड़ दें तो बाकी खातों में एक मिनिमम बैलेंस रखना होता है।

इसी क्रम में पिछले दिनों आईसीआईसीआई बैंक ने मिनिमम बैलेंस की लिमिट को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया था। ऐसे में लोगों के लिए ये अच्छी खबर नहीं थी, लेकिन अब इस पर बैंक ने यू-टर्न लिया है और इस लिमिट को घटाकर ग्राहकों को राहत दी है। तो चलिए जानते हैं कितनी लिमिट घटाई गई है। आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आईसीआईसीआई बैंक ने घटाई मिनिमम बैलेंस की लिमिट। - फोटो : Adobe Stock
पहले समझें क्या होती है मिनिमम बैलेंस लिमिट
  • आप जब भी किसी बैंक में खाता खुलवाने जाते होंगे तो बैंक वाले आपको कहते होंगे कि खाते की मिनिमम बैलेंस की लिमिट इतनी है। दरअसल, ये वो लिमिट होती है जितना पैसा आपको अपने बैंक खाते में रखना अनिवार्य होता है। हर बैंक की ये लिमिट अलग-अलग होती है और आपको इस लिमिट को अपने खाते में बनाए रखना होता है। अगर मिनिमम बैलेंस से अमाउंट कम होता है, तो बैंक आप पर चार्ज लगाता है।
विज्ञापन

3 of 5
आईसीआईसीआई बैंक ने घटाई मिनिमम बैलेंस की लिमिट। - फोटो : Adobe Stock
कितनी की गई मिनिमम बैलेंस की लिमिट?
  • दरअसल, आईसीआईसीआई बैंक ने पिछले दिनों नए ग्राहकों के लिए मिनिमम बैलेंस की लिमिट  को बढ़ा दिया था। बैंक ने इस लिमिट को 50 हजार रुपये कर दिया था। पर अब बैंक ने इस आदेश को वापस ले लिया है और अब इस लिमिट को घटाकर 15 हजार रुपये कर दिया गया। मेट्रो और अर्बन इलाकों के ग्राहकों को ये राहत दी गई है।

4 of 5
आईसीआईसीआई बैंक ने घटाई मिनिमम बैलेंस की लिमिट। - फोटो : Adobe Stock
पहले कितनी थी मिनिमम बैलेंस लिमिट?
  • ICICI बैंक ने 50 हजार रुपये की मिनिमम बैंलेंस लिमिट को घटाकर अब 15 हजार रुपये कर दिया है, लेकिन ये अब भी पुरानी लिमिट से 5 हजार रुपये अधिक है। बात पुरानी लिमिट की करें तो पहले ये लिमिट 10 हजार रुपये थी जिसे बाद में 50 हजार रुपये और अब 15 हजार रुपये किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईसीआईसीआई बैंक ने घटाई मिनिमम बैलेंस की लिमिट। - फोटो : Adobe Stock
इसलिए बैंक ने लिया यू-टर्न
  • मिनिमम बैलेंस की लिमिट वाले फैसले को वापस लेने पर बैंक की तरफ से जानकारी देते हुए कहा गया है कि, ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर इस नियम को वापस लेते हुए मिनिमम बैलेंस की लिमिट को घटना का फैसला लिया गया। जहां 1 अगस्त से 50 हजार रुपये की लिमिट को लागू किया गया था, तो वहीं अब 15 हजार रुपये वाली लिमिट को भी इसी तारीख से लागू किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें