आज के इस बाजारवादी दौर में पैसे कमाने के साथ साथ उसका सही ढंग से इस्तेमाल करना काफी जरूरी है। कई लोग अपनी कमाई के पैसों का ठीक ढंग से प्रबंधन नहीं कर पाते हैं। इस कारण पैसों की बचत नहीं होती है। कई लोगों की यह धारणा होती है कि अच्छी कमाई है तो बचत तो अपने आप ही हो जाएगी। यह एक गलत मानसिकता है। अगर आपके पास वित्तीय प्रबंधन की समझ नहीं है तो आपकी आय भी बेकार हो सकती है। फिजूलखर्ची करना, बिना रिसर्च किए कहीं पर पैसों को निवेश कर देना या किसी से कर्ज लेकर उस पर अतिरिक्त ब्याज दर देना ये सब ऐसी नसमझियां हैं, जो आपकी आर्थिक नींव को खोखला करने का दम रखती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन फाइनेंशियल गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको कंगाल कर सकती हैं।