फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: प्रधानमंत्री तक पहुंचानी है अपनी कोई बात, तो काम आ सकते हैं ये चार तरीके

Fri, 02 Sep 2022 02:35 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री तक कैसे पहुंचा सकते हैं अपनी बात - फोटो : Amar Ujala
PMO Office: अगर आपकी कभी कोई शिकायत होगी, तो आप जरूर चाहते होंगे कि आपको उसका समाधान जल्द से जल्द मिल जाए। हर किसी की अलग-अलग तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जिनको सुलझाने के लिए सरकार की तरफ से अलग-अलग विभाग भी बनाए गए हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि कोई उच्च स्तरीय अधिकारी आपकी शिकायत या बात नहीं सुनता है, ऐसे में हम क्या करें? इस स्थिति में आपकी मदद प्रधानमंत्री का ऑफिस कर सकता है। दरअसल, अपने कार्यक्रम 'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिक्र किया कि देश-विदेश से उन्हें एक करोड़ से ज्यादा बच्चों ने अपने मन की बात भेजी। आतंकवाद से मुक्ति, स्वच्छता जैसे कई अन्य मुद्दों पर बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्ट कार्ड प्रधानमंत्री तक पहुंचे। ऐसे में अगर आप अपनी कोई बात प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं, तो इसके कुछ तरीके हैं जिनके बारे में आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
प्रधानमंत्री तक कैसे पहुंचा सकते हैं अपनी बात - फोटो : istock
ऐसे पहुंचा सकते हैं अपना संदेश:-

नंबर 1
  • प्रधानमंत्री तक अपनी बात पहुंचाने के लिए आप प्रधानमंत्री कार्यालय यानी पीएमओ से उनकी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आप आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmindia.gov.in/en/ पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
प्रधानमंत्री तक कैसे पहुंचा सकते हैं अपनी बात - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आप अपनी बात देश के प्रधानमंत्री तक पहुंचाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप नमो एप की मदद ले सकते हैं। इस एप के जरिए आप अपनी बात पीएम तक पहुंचा सकते हैं। आप इस एप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

4 of 6
प्रधानमंत्री तक कैसे पहुंचा सकते हैं अपनी बात - फोटो : istock
नंबर 3
  • आप अपनी बात प्रधानमंत्री तक सोशल मीडिया के जरिए भी पहुंचा सकते हैं। फेसबुक अकाउंट https://www.facebook.com/narendramodi, ट्विटर के जरिए https://twitter.com/narendramodi और इंस्टाग्राम https://www.instagram.com/narendramodi/?hl=en के जरिए भी अपनी बात पीएम तक पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
प्रधानमंत्री तक कैसे पहुंचा सकते हैं अपनी बात - फोटो : istock
नंबर 4
  • अगर आप प्रधानमंत्री तक अपनी कोई बात पहुंचाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप फैक्स के जरिए 91-11-23019545 , 23016857 संपर्क कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रधानमंत्री तक कैसे पहुंचा सकते हैं अपनी बात - फोटो : istock
  • पीएमओ की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए पत्ते "नरेंद्र मोदी वेब इंफॉर्मेशन मैनेजर, साउथ ब्लॉक, रायसीना हिल नई दिल्ली- 110011" पर चिट्ठी लिख सकते हैं
  • इसके अलावा आप ईमेल connect@mygov.nic.in भी कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें