आईफोन को बेहतरीन सिक्योरिटी फीचर के लिए जाना जाता है। इसी वजह से दुनिया भर में लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी के चलते आईफोन यूजर्स बेहद सुरक्षित महसूस करते हैं। यही कारण है कि इसके यूजर्स दुनिया भर में हैं। लेकिन कई बार हाई सिक्योरिटी फीचर के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन अब एप्पल ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है जिससे अब यूजर्स को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, पहले आईफोन के लॉक हो जाने पर डिवाइस को रिसेट करने के लिए पीसी या मैक से कनेक्ट करना पड़ता था। लेकिन अब एप्पल के इस नए फीचर के तहत आपको इन सब चीजों से छुटकारा मिल जाएगा। इस नए फीचर को एप्पल ने 'सिक्योरिटी लॉकआउट मोड फीचर' नाम दिया है। जिसकी मदद से अब यूजर्स पीसी या मैक के बिना ही आईफोन और आईपैड को क्लियर और रिसेट कर सकेंगे। यानी कि अब लॉक आईफोन या आईपैड को रिसेट करना और भी आसान हो गया है। आइए जानते हैं कैसे काम करता है ये नया फीचर