फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे पाएं पीएफ का पैसा: जान लेंगे निकालने तरीका, तो नहीं होगी दिक्कत

Sat, 02 Sep 2023 05:06 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ का पैसा ऑनलाइन निकालने का तरीका - फोटो : Amar Ujala
Online PF Withdrawal Process: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपका पीएफ भी कटता होगा? हालांकि, ये कंपनी में कर्मचारियों की संख्या पर निर्भर करता है। पर बात अगर पीएफ की करें, तो कर्मचारियों के पीएफ खाते खोले जाते हैं। इसमें हर महीने की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और इतना ही पैसा कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। इसके बाद ईपीएफओ द्वारा इस पैसे पर सालाना ब्याज भी दिया जाता है। वहीं, अपने पीएफ खाते में जमा इस पैसे को आप नौकरी के बीच में (तय लिमिट) और नौकरी छोड़ने के बाद निकाल सकते हैं। पर क्या आपको पता है कि आप अपने पीएफ को ऑनलाइन तरीके से घर बैठे ही निकाल सकते हैं? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं इसका आसान तरीका क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ का पैसा ऑनलाइन निकालने का तरीका - फोटो : istock
ऑनलाइन ऐसे निकाल सकते हैं अपना पीएफ:-

स्टेप 1
  • पीएफ निकालने के लिए सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं
  • यहां पर यूएएन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ का पैसा ऑनलाइन निकालने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब यहां पर ऑनलाइन सर्विसेज वाले ऑप्शन पर जाकर 'फॉर्म 31, 19, 10सी और 10डी' वाले विकल्प पर क्लिक करें
  • फिर बैंक खाता संख्या दर्ज कर इसे वेरिफाई करें
  • इसके बाद आपको 'सर्टिफिकेट ऑफ अंडरटेकिंग' पर क्लिक करना है

4 of 5
पीएफ का पैसा ऑनलाइन निकालने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर आपको पीएफ निकालने का कारण चुनना है
  • इसके बाद अपना नाम, पूरा पत्ता जैसी चीजें भरें
  • अब आपको अपनी चेक बुक की या पासबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करनी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ का पैसा ऑनलाइन निकालने का तरीका - फोटो : Istock
स्टेप 4
  • फिर नियम व शर्तों पर क्लिक करें
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (आधार से लिंक नंबर) पर ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को भरें और फिर सबमिट पर क्लिक कर दें
  • फिर एक सप्ताह के बाद आपके बैंक खाते में आपके पीएफ के पैसे आ जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें