फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: मटके का पानी नहीं होता है ठंडा तो तुरंत करें ये काम, भूल जाएंगे फ्रिज का पानी

Fri, 16 Jun 2023 12:11 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मटके का पानी ठंडा कैसे होता है? - फोटो : istock
Water Cooling Tips: गर्मी के मौसम में खानपान पूरी तरह बदल जाता है। लोग गर्म चीजें खाने से बचते हैं और ठंडी चीजें जैसे- आईसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक आदि का सेवन ज्यादा करते हैं। दरअसल, ठंडी चीजें पीने से शरीर ठंडा रहता है और लोगों के लिए गर्मी में ठंडी चीजें किसी वरदान से कम नजर नहीं आती हैं। वहीं, गर्मियों में लोग ठंडा पानी पीते हैं और लोग अब फ्रिज के पानी की जगह मटके का पानी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। पर कई बार लोगों को लगता है कि उनके घड़े का पानी ठंडा नहीं हो रहा है। क्या आपके घड़े के साथ भी ऐसा हो रहा है? अगर हां, तो आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप अपने घड़े के पानी को एकदम ठंडा करने में मदद कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तरीके...
विज्ञापन

2 of 5
मटके का पानी ठंडा कैसे होता है? - फोटो : istock
इन तरीकों से घड़े का पानी हो सकता है ठंडा:-

नंबर 1
  • आपको घंड़े के चारों तरफ कोई गीला सूती कपड़ा या फिर किसी बोरे को भिगोकर लपेट देना है। इससे होता ये है कि बाहर के गर्म तापमान से घड़ा गर्म नहीं होता है और पानी को लंबे समय तक ठंडा बने रहने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
मटके का पानी ठंडा कैसे होता है? - फोटो : istock
नंबर 2
  • कभी भी मटके को सीधे फर्श पर न रखें। कई लोग ऐसा करते हैं, जिससे पानी ठंडा नहीं हो पाता है क्योंकि गर्म फर्श से मटका भी नीचे से गर्म हो जाता है। इसलिए आप मटके के नीचे कोई स्टैंड या मिट्टी का बर्तन रख सकते हैं। इससे पानी ठंडा बना रहता है।

4 of 5
मटके का पानी ठंडा कैसे होता है? - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आपके घड़े में पानी ठंडा नहीं हो रहा है, तो इसके पीछे का एक कारण ये भी हो सकता है कि अगर आपने मटके के पानी को जूठा कर दिया हो। कहा जाता है कि अगर मटके का पानी एक बार जूठा हो जाए, तो फिर ये ठंडा नहीं हो पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मटके का पानी ठंडा कैसे होता है? - फोटो : istock
नंबर 4
  • आप जब भी मार्केट से घड़ा खरीदें, तो चेक कर लें कि घड़ा मजबूत है। आप मटके को हाथ से बजाकर देख सकते हैं। अगर घड़ा तेज आवाज कर रहा है, तो यानी ये पक्का घड़ा है और पक्के घड़े में पानी ज्यादा ठंडा होता है। इसलिए इस बात का ध्यान जरूर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें