फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड असली है या नकली, इस आसान तरीके से मिनटों में लगाएं पता

Mon, 08 May 2023 12:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Verify Aadhaar Card - फोटो : i stock
How To Verify Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज बन चुका है। विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। स्कूल में बच्चों के एडमिशन कराने से लेकर नौकरी और कई दूसरे जरूरी कार्यों के लिए आधार कार्ड की खास मांग की जाती है। ऐसे में आधार कार्ड की काफी उपयोगिता हमारे लिए है। आज के समय देशभर की अधिकांश आबादी के पास आधार कार्ड है। वहीं इन दिनों आधार कार्ड से जुड़े धोखाधड़ी के कई मामले भी सामने निकलकर आ रहे हैं। बीते कुछ समय से ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जिनमें व्यक्ति के आधार कार्ड भी नकली पाए गए हैं।

ऐसे में कोई काम वाली बाई या किरायेदार आपके घर में आ रहा है। वह वेरिफिकेशन के नाम पर आपको नकली आधार कार्ड दिखा सकता है। इस कारण आपको आधार कार्ड का वेरिफिकेशन करना जरूरी है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कैसे आप आधार कार्ड को वेरीफाई कर सकते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How To Verify Aadhaar Card - फोटो : i stock
आधार कार्ड की वास्तविकता के बारे में पता करने के लिए सबसे पहले आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/en/ पर विजिट करना है। 

जानना जरूरी: अगर लोन रिकवरी के लिए बैंक कर रहा आपको परेशान, तो तुरंत उठाएं ये कदम
विज्ञापन

3 of 5
How To Verify Aadhaar Card - फोटो : i stock
इसके बाद आधार सर्विस में Verify An Aadhaar Number के विकल्प का चयन करें। इस प्रक्रिया को करने के बाद आपको आधार नंबर दर्ज करना है। आधार नंबर दर्ज करने के बाद नीचे दिए कोड को फिल करें।

4 of 5
How To Verify Aadhaar Card - फोटो : istock
इसके बाद आपको प्रोसीड टू वेरीफाई आधार के बटन पर क्लिक करना होगा। इस प्रोसेस को करते ही आपकी स्क्रीन पर आधार से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Verify Aadhaar Card - फोटो : istock
इस प्रक्रिया को फॉलो करके आप आसानी से किसी भी आधार का वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं। आधार वेरिफिकेशन का यह प्रोसेस काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रक्रार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें