Aadhaar Card Biometric Update Process in Hindi: जब हम कोई काम करवाते हैं तो हमें कुछ दस्तावेज उसके लिए चाहिए होते हैं। जैसे, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, राशन कार्ड आदि। ठीक ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए हमें आधार कार्ड भी चाहिए होता है। आपको अगर बैंक में खाता खुलवाना है या फिर ई-केवाईसी करवानी है आदि। ऐसे में आपको आधार कार्ड चाहिए होता है जिससे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आता है।
ठीक ऐसे ही कई अन्य कामों में हमें फिंगर प्रिंट भी देने पड़ते हैं जिससे हमारा आधार वेरिफाई होता है, लेकिन कई बार हमारे फिंगर प्रिंट नहीं आते हैं जिससे हमारा काम अटक जाता है। इसलिए अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो आप अपने फिंगर प्रिंट को अपडेट करवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप बायोमेट्रिक डिटेल अपडेट करवाने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...