हर कोई अपनी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखना चाहता है, जिसके लिए वो कई तरीके अपनाता है। कोई अपने पैसे को खुद के पास रखता है, तो कोई बैंक खाते में जमा करवाता है। हालांकि, ज्यादा संख्या में लोग बैंक खाते में ही पैसे को जमा करके रखते हैं और अपनी जररूत के हिसाब से ही खर्च करते हैं। बैंक खाते में आपके पैसे सुरक्षित रहते हैं। साथ ही अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक है तो आपको खाते से जुड़ी सारी जानकारी आपके मोबाइल नंबर पर मैसेज और कॉल्स के जरिए मिलती रहती है। लेकिन कई लोग बैंक खाते से मोबाइल नंबर लिंक कराने के प्रोसेस के बारे में नहीं जानते हैं। अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं, तो आपके लिए जरूरी हो जाता है कि आप अपने मोबाइल नंबर को बैंक खाते से लिंक करवाएं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कितने तरीकों से अपने बैंक खाते से मोबाइल नंबर को लिंक करा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...