फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

e-Shram Card: ई-श्रम कार्ड का पंजीकरण कराते समय स्थायी पते में न करें ये गलती, वरना हो सकती हैं दिक्कतें

Thu, 19 May 2022 03:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
हमारे देश में कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाई जाती हैं, जिनमें अलग-अलग वर्गों के लिए अलग-अलग तरह की सुविधाएं होती हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्धेश्य जरूरतमंद और गरीब तबके को लाभ पहुंचाना और उनकी मदद करना होता है। इनमें से ही एक योजना है ई-श्रम कार्ड योजना, जिसको असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों के लिए लाया गया है। इस योजना में आप खुद ई-श्रम पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं या फिर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी जाकर भी पंजीकरण करवा सकते हैं। लेकिन अगर आप इस कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जरूरी है कि आप अपने स्थायी पते को दर्ज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
पत्ता दर्ज कराते समय इस बात का रखें ध्यान
  • दरअसल, सरकार की तरफ से कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी को ये साफतौर पर कहा गया है कि, अगर आप किसी कामगार का पंजीकरण कर रहे हैं। तो उस वक्त उनसे उनके स्थायी पते के बारे में जरूर पूछें। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि वर्तमान पता और स्थायी पता एक ही हैं या फिर नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
  • वहीं, अगर आप ई-श्रम कार्ड के लिए ई-श्रम पोर्टल पर खुद से पंजीकरण कर रहे हैं, तो आपको यहां पर एक चेक बॉक्स पर क्लिक करना है। इस पर आप तब क्लिक करें, जब आपका वर्तमान और स्थायी पता एक ही हो।

4 of 5
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
पंजीकरण खुद ऐसे कर सकते हैं
  • आप खुद पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आपको ई-श्रम पोर्टल eshram.gov.in पर जाना है। फिर यहां पर अपनी जरूरी जानकारियां देकर आपको एक फॉर्म भरकर अपने दस्तावेज अपलोड करने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-श्रम कार्ड कैसे बनवाएं - फोटो : istock
मिलते हैं कई लाभ
  • अगर आप ई-श्रम कार्ड बनवाते हैं, तो इसके बाद आपको कई तरह के लाभ मिलते हैं। इनमें हर महीने 500 रुपये की किस्त, 2 लाख का बीमा कवर जैसी अन्य सुविधाएं शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें