फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: घर बैठे बदल सकते हैं पीएफ खाते में मोबाइल नंबर से लेकर बैंक खाते तक सबकुछ, जानें क्या है प्रोसेस

Sat, 02 Apr 2022 09:41 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
पीएफ खाते में मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी कैसे अपडेट करें - फोटो : istock
लोग अपनी आज की कमाई के साथ-साथ अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए भी कार्य करते हैं। इसके लिए लोग कई तरह के निवेश करते हैं, जैसे- कोई गोल्ड खरीदता है, तो कोई कई तरह की पॉलिसी में निवेश करके भविष्य के लिए पैसा बचाता है। इसी तरह कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ भी लोगों के आज और कल दोनों को सुरक्षित करने के लिए कार्य करता है। दरअसल, जब कोई व्यक्ति नौकरी करता है, तो उसकी सैलरी में से हर महीने कुछ पैसे कटते हैं जो उसके पीएफ खाते में जमा किए जाते हैं। वहीं, इन पैसों पर ईपीएफओ सालाना ब्याज भी देता है और आप इस पैसे को नौकरी करने के बीच में निकाल सकते हैं या फिर रिटायरमेंट के बाद पेंशन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, आजकल पीएफ खाते का कुछ भी काम आप घर बैठे ही ऑनलाइन कर सकते हैं। जैसे- अगर आपने अब तक अपने पीएफ खाते में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया है या फिर आपने अपना बैंक खाता अपडेट नहीं किया है। तो आपको जरूरत है कि आप ये काम निपटा लें। तो चलिए हम आपको इसके आसान से प्रोसेस के बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
पीएफ खाते में मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी कैसे अपडेट करें - फोटो : istock
बैंक खाता अपडेट करने का ये रहा तरीका:-

स्टेप 1
  • सबस पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं। फिर अपने यूएएन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालकर लॉगिन कर लें।
विज्ञापन

3 of 6
पीएफ खाते में मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी कैसे अपडेट करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • अब मैनेज वाले ऑप्शन पर जाएं और केवाईसी पर क्लिक कर दें। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिस पर आपको Click on KYC Document To Add पर क्लिक करना है।

4 of 6
पीएफ खाते में मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी कैसे अपडेट करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • फिर बैंक वाले विकल्प पर क्लिक करना है और यहां पर आपको अपना बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड भरना है। अब सेव पर क्लिक कर दें। फिर अपने कंपनी के एचआर को आपको बताना है कि वो आपके बैंक खाते को अप्रूव कर दें। इसके बाद जब आपके एचआर इसे अप्रूव कर देंगे, तो आपका बैंक खाता अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
पीएफ खाते में मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी कैसे अपडेट करें - फोटो : istock
मोबाइल नंबर ऐसे बदल सकते हैं:-

स्टेप 1
  • मोबाइल नंबर बदलने के लिए आपको सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाना है। इसके बाद आपको कॉन्टेक्ट डिटेल पर क्लिक करना है और फिर चेक मोबाइल नंबर वाले विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएफ खाते में मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी कैसे अपडेट करें - फोटो : istock
स्टेप 2
  • इसके बाद दो बार नए मोबाइल नंबर को दर्ज करें और फिर ‘Get Authorization Pin’ पर क्लिक करें। अब मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करें और आखिर में सबमिट पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपका नया मोबाइल नंबर आपके पीएफ खाते में अपडेट हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें