फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nomination: बैंक खाते में नॉमिनी का नाम नहीं है, जान लें घर बैठे ऑनलाइन नॉमिनी अपडेट करने की प्रक्रिया

Tue, 24 Mar 2026 06:27 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Adding Nominee Via Net Banking: अपने बैंक खाते में नॉमिनी का नाम होना बहुत जरूरी होता है।अच्छी बात यह है कि आज के डिजिटल युग आप इसे घर बैठे ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बैंक अकाउंट में खाते में अपडेट करें नॉमिनी - फोटो : Adobe Stock
Update Bank Nominee Online : एक आंकड़े के मुताबिक भारत में हजारों करोड़ रुपये सिर्फ इसलिए फंसे हैं क्योंकि खातों में नॉमिनी दर्ज नहीं थे। देख जाए तो यह एक बड़ा आंकड़ा है, ऐसे में बहुत से लोगों के मन में ये सवाल होगा कि आखिर कैसे बैंक खाते में नॉमिनी अपडेट कराना होता है। आइए जानते हैं।

अक्सर लोग खाता खोलते समय नॉमिनी की जानकारी को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसी स्थिति में खाताधारक की मृत्यु के बाद जमा पूंजी पाने के लिए परिवार को कानूनी चक्कर काटने पड़ते हैं। 

वैसे तो बैंक खाते में नॉमिनी कराने के दो प्रमुख तरीके हैं, पहला बैंक में जाकर फॉर्म भरकर अपने नॉमिनी के जरूरी डिटेल्स अपडेट कराने होते हैं। दूसरा तरीका ऑनलाइन नॉमिनी अपडेट करने का है। आप इसे घर बैठे कर सकते हैं। आइए इस लेख में ऑनलाइन नॉमिनी अपडेट करने के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नेट बैंकिंग से कैसे करें नॉमिनी अपडेट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
नेट बैंकिंग के जरिए नॉमिनी अपडेट करने का तरीका
  • सबसे पहले संबंधित बैंक की आधिकारिक नेट बैंकिंग वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • 'प्रोफाइल' या 'रिक्वेस्ट' सेक्शन में जाकर 'Add/Modify Nominee' विकल्प को चुनें।
  • यहां आपको उस खाते का चयन करना होगा जिसमें आप बदलाव करना चाहते हैं। इसके बाद नॉमिनी का नाम, जन्मतिथि, पता और आपके साथ उनका संबंध दर्ज करें। 
  • आज के समय में अब 'आधार ओटीपी' के जरिए वेरिफिकेशन जरूरी है, जिससे यह प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और मान्य हो जाती है।
 
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल बैंकिंग से भी अपडेट कर सकते हैं नॉमिनी - फोटो : Adobe stock
मोबाइल एप से भी अपडेट कर सकते हैं नॉमिनी
  • अगर आप नेट बैंकिंग इस्तेमाल नहीं करते, तो बैंक के मोबाइल एप से भी यह काम संभव है।
  • सबसे पहले एप खोलें और 'Services' या 'Account Management' टैब पर जाएं।
  • यहां 'Update Nominee' पर क्लिक करें और नॉमिनी की जानकारी भरें। 
  • ध्यान रहे कि अगर नॉमिनी नाबालिग है, तो आपको एक अभिभावक का विवरण भी देना होता है। 
  • जानकारी सबमिट करने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक पुष्टिकरण मैसेज आएगा और आपका रिकॉर्ड तुरंत अपडेट हो जाएगा।

4 of 5
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
नॉमिनी न होने पर क्या आती हैं मुश्किलें?
  • बिना नॉमिनी वाले खातों में जमा राशि को 'अनक्लेम्ड डिपॉजिट' की श्रेणी में डाल दिया जाता है।
  • ऐसी स्थिति में कानूनी वारिसों को बैंक से पैसा निकालने के लिए 'सक्सेशन सर्टिफिकेट' या 'प्रमाण पत्र' की जरूरत पड़ती है, जिसमें महीनों का समय और भारी कानूनी खर्च होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नॉमिनी अपडेट कराना जरूरी - फोटो : AdobeStock
वित्तीय जिम्मेदारी की ओर एक जरूरी कदम
  • बैंकिंग सुरक्षा का मतलब सिर्फ पासवर्ड सुरक्षित रखना नहीं, बल्कि कानूनी उत्तराधिकार सुनिश्चित करना भी है।
  • आज के समय में डिजिटल बैंकिंग ने हमें यह सुविधा दिया है कि हम घर बैठे अपने नॉमिनी भी अपडेट कर सकते हैं।
  • आपकी आज की एक छोटी सी सतर्कता आपके अपनों के कल को सुरक्षित और चिंतामुक्त बना सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें