फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card Photo: बदलना चाहते हैं आधार कार्ड की फोटो, तो ऐसे लगवा सकते हैं नई तस्वीर, जानिए तरीका

Tue, 25 Jan 2022 11:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड में फोटो बदलने का तरीका - फोटो : iStock
आधार कार्ड आज के समय में काफी ज्यादा जरूरी दस्तावेजों में से एक है। हर एक छोटे और बड़े काम के लिए आधार का पास में होना बेहद जरूरी है। राशन कार्ड बनवाना हो, बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, नौकरी के समय में, स्कूल में, सरकारी और गैर-सरकारी सुविधाओं का लाभ लेना हो आदि। इन जैसे कई अन्य कामों के लिए भी आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। वहीं, आधार कार्ड एक तरह का पहचान पत्र भी है, जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। वहीं, आधार कार्ड में 12 अंकों का एक यूनिक नंबर और आपकी बाकी जानकारी होती है। इसके अलावा आधार कार्ड में एक फोटो भी होती है, जो अमूमन लोगों को पसंद नहीं आती है क्योंकि वो पुरानी होने की वजह से धुंधली हो जाती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो अपने आधार कार्ड की फोटो को बदल सकते हैं। तो चलिए आपको इसे बदलने के तरीके के बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड में फोटो बदलने का तरीका - फोटो : iStock
ऐसे बदल सकते हैं आधार की फोटो:-

स्टेप 1
  • अगर आप अपने आधार कार्ड की धुंधली फोटो को बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आधार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in पर जाकर लॉगिन करना है।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड में फोटो बदलने का तरीका - फोटो : pixabay
स्टेप 2
  • अब आपको यहां एक फॉर्म मिलेगा, जिसे डाउनलोड करें। फिर इस फॉर्म को भरें और अपने नजदीकी आधार केंद्र पर इसे सब्मिट करा दें। साथ में अपने दस्तावेज जैसे- पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड और पैन कार्ड आदि जमा करा दें।

4 of 5
आधार कार्ड में फोटो बदलने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको आधार केंद्र पर अपनी फोटो और बायोमेट्रिक की जानकारी देनी है। आपको यहां एक स्लिप मिलेगी, जिसके जरिए आप अपनी फोटो के स्टेटस को जान सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड में फोटो बदलने का तरीका - फोटो : iStock
स्टेप 4
  • आधार कार्ड की फोटो बदलवाने के लिए आपको 25 रुपये का शुल्क भी देना होगा। इसके 2 सप्ताह बाद आपके पते पर आपकी नई फोटो लगा हुआ आधार कार्ड आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें