Update Aadhaar Card: हम जब भी कोई सरकारी या गैर-सरकारी काम करवाने जाते हैं, तो हमें कई सारे दस्तावेजों की जरूरत होती है। वहीं, अगर आपको बैंक में खाता खुलवाना हो, सिम कार्ड लेना हो, अपनी पहचान बतानी हो, राशन कार्ड बनवाना हो आदि, तो आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारतीय नागरिकों को ये आधार कार्ड जारी किया जाता है। इसमें बायोमैट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। लेकिन कई बार देखने में आता है कि किसी कार्डधारक का नाम, तो किसी की जन्मतिथि आदि कार्ड पर गलत प्रिंट होती है। ऐसे में लोगों को कई दिक्कतों का सामना तक करना पड़ता है। लेकिन अब आप यूआईडीएआई के मुताबिक, नाम, जम्मतिथि जैसी गलतियों को घर बैठे ही ठीक करवा सकते हैं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...