फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: क्या बिना टिकट भी ट्रेन में किया जा सकता है सफर? जान लेंगे नियम तो नहीं होगी दिक्कत

Wed, 30 Nov 2022 01:02 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्या ट्रेन में बिना टिकट सफर कर सकते हैं? - फोटो : istock
Indian Railways Rules: रोजाना एक बड़ी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेन एक बेहतर विकल्प माना जाता है। कंफर्ट सीटें, शौचालय की सुविधा, खानपान की व्यवस्था आदि ट्रेन में मौजूद होते हैं। लेकिन ट्रेन का टिकट मिलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और वो भी तब जब अचानक से ट्रेन टिकट की जरूरत हो। अगर आपको रेल में यात्रा करनी है, तो आपके पास वैलिड टिकट होना चाहिए। लेकिन कई लोगों के मन में ये सवाल रहता है कि अगर उनके पास टिकट नहीं है और उनका जाना जरूरी है, तो क्या वो बिना टिकट के ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या ट्रेन में बिना टिकट सफर कर सकते हैं? - फोटो : Pixabay
क्या कर सकते हैं बिना टिकट यात्रा?
  • अगर आप ये सोच रहे हैं कि आप बिना टिकट ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं, तो इसका जवाब न है। रेलवे के मुताबिक, बिना टिकट ट्रेन में यात्रा करना कानूनन जुर्म है। आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है या जेल तक हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
क्या ट्रेन में बिना टिकट सफर कर सकते हैं? - फोटो : istock
अपना सकते हैं ये तरीका
  • अगर आपको सच में किसी जरूरी काम से यात्रा करना है और आपके पास कंफर्म ट्रेन टिकट नहीं है, तो ऐसी स्थिति में आप प्लेटफॉर्म टिकट के जरिए यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेना है, और ट्रेन में जाकर टीटीई से मिलना है।

4 of 5
क्या ट्रेन में बिना टिकट सफर कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • आपको टीटीई को बताना है कि आप कहां तक की यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में टीटीई आपका टिकट बना देता है और फिर आप ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या ट्रेन में बिना टिकट सफर कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • बस ध्यान रहे कि रिजर्वेशन टिकट न होने पर आपको 250 रुपये फाइन और जहां से ट्रेन में चढ़े हैं, वहां से गंतव्य तक का किराया देना होता है। वहीं, अगर ट्रेन में सीट खाली होती है, तो टीटीई आपको सीट भी दे सकता है और फिर आप आराम से यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें