फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LIC Schemes: एलआईसी की इस स्कीम में करें 200 रुपये का निवेश, मैच्योरिटी के समय इकट्ठा कर सकते हैं 28 लाख

Wed, 30 Nov 2022 12:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
LIC Jeevan Pragati Plan - फोटो : Istock
LIC Jeevan Pragati Plan: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो सुरक्षित निवेश के विकल्पों की तलाश करते हैं, जहां बाजार जोखिमों का खतरा काफी कम होता है। इसी वजह से ज्यादातर लोग एलआईसी की विभिन्न योजनाओं में निवेश करते हैं। अगर आप भी इन्वेस्टमेंट के लिए किसी सुरक्षित निवेश योजना की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। एलआईसी की इस स्कीम का नाम जीवन प्रगति प्लान है। यहां निवेश करने पर आपके पैसे पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। उस पर बाजार जोखिमों के खतरों का कोई असर नहीं होगा। यहां से आप रिस्क फ्री प्रॉफिट काफी अच्छे से कमा सकते हैं। देश में कई लोग एलआईसी के जीवन प्रगति प्लान में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं एलआईसी जीवन प्रगति प्लान के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
LIC Jeevan Pragati Plan - फोटो : Istock
अगर आप भी इस स्कीम में निवेश करके 28 लाख रुपये का फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 6 हजार (प्रतिदिन 200 रुपये) का निवेश पूरे 20 सालों तक करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
LIC Jeevan Pragati Plan - फोटो : iStock
इस स्थिति में आप मैच्योरिटी के समय आसानी से 28 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। मैच्योरिटी के समय मिलने वाले इन पैसों से आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकेंगे। 

4 of 5
LIC Jeevan Pragati Plan - फोटो : iStock
एलआईसी जीवन प्रगति प्लान में निवेश करने पर आपको विकलांगता राइडर का फायदा भी मिलता है। इस स्कीम में पांच साल निवेश करने के बाद अगर बीमा धारक की मृत्यु हो जाती है। ऐसे में बेसिक सम एश्योर्ड की 100 प्रतिशत राशि नॉमिनी को दे दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
LIC Jeevan Pragati Plan - फोटो : iStock
एलआईसी जीवन प्रगति प्लान में आपको जीवन बीमा के साथ जोखिम का भी लाभ मिल रहा है। अगर आप इस स्कीम में नियमित तौर पर अपने प्रीमियम का भुगतान करते हैं। इस स्थिति में आपको डेथ बेनिफिट मिलता है। यह हर पांच साल में बढ़ता रहता है। 

MF SIP: बिटिया की शादी की चिंता होगी खत्म, पांच हजार रुपये करें निवेश, 18 साल बाद मिल सकते हैं 55.2 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें