How To Transfer Money From EPF To NPS: देश में एक बड़ी आबादी नौकरीपेशा लोगों की है। कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हर महीने उनकी सैलरी का कुछ अंश कटकर उनके प्रोविडेंट फंड खाते में जमा होता रहता है। वर्तमान समय में ईपीएफ इंटरेस्ट रेट 8.10 प्रतिशत है। वहीं बात अगर एनपीएस की करें, तो यहां से मिलने वाला रिटर्न तय नहीं होता है। एनपीएस से मिलने वाला रिटर्न शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से भी तय होते हैं। ऐसे में एनपीएस में निवेश किए गए पैसों पर ईपीएफ से ज्यादा रिटर्न मिलने की संभावना रहती है। यही नहीं एनपीएस में निवेश करने पर आपको सेक्शन 80C के तहत टैक्स में छूट भी मिलती है। वहीं आप 80CCD(1B) के अंतर्गत अतिरिक्त 50 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं। अगर आप अपने ईपीएफ फंड में जमा पैसों को एनपीएस अकाउंट में ट्रांसफर करते हैं। ऐसे में आपको अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।