फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhaar Card: आधार कार्ड से भी मिल सकता है पर्सनल लोन, ये रही पूरी प्रक्रिया

Thu, 13 Jan 2022 03:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड से लोन लेने का तरीका - फोटो : iStock
हम अपनी जरूरत के समय के लिए और आने वाले भविष्य के लिए अपने पैसों को सुरक्षित रखते हैं। बस अंतर ये है कि कई लोग अपने पैसे को बैंक में जमा करके रखते हैं, तो कई लोग अलग-अलग तरह के निवेश में पैसे लगाते हैं। वहीं, आज के समय में एक कार खरीदने से लेकर घर बनवाने तक के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है। वहीं, हर किसी के पास इतना पैसा हो ये जरूरी नहीं, जिसके कारण लोग बैंक से लोन लेते हैं और अपना काम चलाते हैं। लेकिन लोन मिलना भी इतना आसान नहीं है, इसके लिए लोगों को बैंक के काफी चक्कर तक लगाने पड़ते हैं। लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि आप घर बैठे अपने आधार कार्ड की मदद से पर्सनल लोन पा सकते हैं? क्योंकि ऐसा हो सकता है और आधार से लोन पाना बेहद आसान भी है। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड से लोन लेने का तरीका - फोटो : iStock
ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1
  • आपको सबसे पहले उस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन पर जाना है, जहां से आपको लोन लेना है। यहां पर अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए आप लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड से लोन लेने का तरीका - फोटो : pixabay
स्टेप 2
  • इसके बाद पर्सनल लोन वाले विकल्प को चुनें और अपनी पात्रता और लोन के अमाउंट के बारे में जानकर आगे बढ़ें।

4 of 5
आधार कार्ड से लोन लेने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको अपनी जरूरी जानकारियां भरनी है, जैसे- नाम, जन्मतिथि, घर का पता, दफ्तर का पता आदि। इसके बाद यहां अपने अन्य दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको केवाईसी के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड से लोन लेने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 4
  • अब आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके ऑनलाइन माध्यम से आधार द्वारा केवाईसी कर लेनी चाहिए। इसके बाद आपका लोन अप्रूव होने के बाद आपके बैंक खाते में लोन का पैसा आ जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें