फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूलकर न करें ये गलतियां: बनवा रहे हैं क्रेडिट कार्ड तो पहले ये चार बातें जान लें, वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में

Thu, 14 Apr 2022 12:36 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
क्रेडिट कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
आज के समय में लोग चीजों के बढ़ते दामों की वजह से काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। मतलब लोगों की कमाई तो बढ़ती नहीं, लेकिन खर्चें रोजाना बढ़ते हुए नजर आते हैं। बावजूद इसके लोग किसी तरह से अपना गुजारा करते हैं। वहीं, लोग अपनी कमाई को बैंक में रखते हैं और अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करते हैं। लेकिन बैंक लोगों की जरूरत पूरा करने के लिए क्रेडिट कार्ड भी ऑफर करता है। दरअसल, बैंक क्रेडिट कार्ड में एक लिमिट सेट करके ग्राहक को दे देता है, और फिर ग्राहक इसे अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च करता है। वहीं, हर महीने इस कार्ड का बिल आता है, जिसे भरना जरूरी होता है। सुनने में ये काफी आसान प्रोसेस लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड बनवाने से पहले आपके लिए कुछ बातों का जानना बेहद जरूरी है, ताकि आपको बाद में किसी तरह की दिक्कतें न हो? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
क्रेडिट कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : iStock
  • दरअसल, क्रेडिट कार्ड बनवाते समय आपको ये बात सबसे ज्यादा ध्यान देनी है कि अगर आप इसकी पेमेंट समय से नहीं करते हैं या इस पर पूरी तरह निर्भर हो जाते हैं। तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

3 of 6
क्रेडिट कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
हो सकती हैं ये दिक्कतें:-

पेमेंट लेट होने वाली दिक्कत
  • क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने के बाद हर महीने इसका बिल आता है। उदाहरण के लिए आप एक महीने में जितना भी खर्चा क्रेडिट कार्ड के जरिए करते हैं, तो इसके बाद आपको इसकी हर महीने पेमेंट समय पर करनी पड़ती है। लेकिन अगर आप किसी कारण से समय पर पेमेंट नहीं कर पाते हैं, तो आपको लेट चार्ज लगने जैसी कई अन्य दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

4 of 6
क्रेडिट कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
सिबिल पर असर
  • अगर आप हर महीने समय पर क्रेडिट कार्ड की पेमेंट नहीं करते हैं, तो लेट चार्ज के अलावा इसका बुरा असर आपके सिबिल स्कोर पर पड़ता है। ऐसे में आप भविष्य में किसी भी बैंक या अन्य जगहों से लोन नहीं ले पाते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
क्रेडिट कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
फोन कॉल की परेशानी
  • क्रेडिट कार्ड शुरुआत में तो काफी अच्छा लगता है, लेकिन अगर इसका भुगतान समय पर न किया जाए तो बैंक वाले आपको कॉल करके परेशान कर सकते हैं। रोजाना बैंक कर्मचारियों के अलावा रिकवरी एजेंट भी आपको कॉल करते हैं और आपको पेमेंट करने के लिए कहते हैं। यहां तक कि कई रिकवरी एजेंट तो लोगों के घर तक चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्रेडिट कार्ड बनवाते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : istock
खर्चो का भार
  • जब लोग नया क्रेडिट कार्ड बनवाते हैं, तो इससे काफी खरीदारी करते हैं और फिर हर महीने इसका बिल भरते हैं। यहां तक कि लोग कोई बड़ी चीज लेकर कार्ड की ईएमआई भी बनवा लेते हैं। ऐसे में हर महीने लोगों को इसके लिए अलग से पैसे रखने पड़ते हैं। वहीं, फंड की कमी होने पर खर्चों का भार काफी बढ़ जाता है। इसलिए क्रेडिट कार्ड बनवाते समय इस बात को भी ध्यान में रखना चाहिए कि हर महीने पेमेंट करने के लिए पैसे कहां से आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें